सुनील शेट्टी ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के न चलने की वजह, बोले- लोग कूड़े के लिए खर्च नहीं करेंगे

admin
Updated At: 12 Jan 2023 at 05:03 PM
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उनसे 'बायकॉट ट्रेंड' से छुटकारा दिलाने में मदद की गुजारिश की थी। इसके बाद से एक्टर चर्चा में हैं। सुनील शेट्टी 90 के दशक के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों की असफलता पर बात की और इसकी वजह भी बताई। सुनील शेट्टी का मानना है कि आज के दौर में दर्शक फिल्मों के नाम पर कचरे के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें कहीं। आइए जातने हैं। हाल ही में एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि दर्शक अब कूड़े के लिए भुगतान नहीं करना चाहते और यही वजह है कि बॉलीवुड इस दौर से गुजर रहा है।सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके बच्चे पूछते हैं कि उन्होंने फिल्में करना बंद क्यों कर दिया? इस पर उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्होंने काफी गलतियां की हैं और दर्शक अब उस कचरे के लिए भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो वह दे रहे थे। इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि बॉलीवुड को यह समझने की जरूरत है कि अर्थशास्त्र कैसे काम करता है। मेकर्स फिल्म को बेहतर बनाने के लिए सेलेब्रिटी की फीस पर बजट के आधे से ज्यादा खर्च करने को तैयार नहीं हैं। सुनील शेट्टी ने बातचीत के दौरान 90 के दशक और वर्तमान हालातों के बीच के सबसे बड़े अंतर का खुलासा किया। सुनील शेट्टी ने कहा कि पहले सितारों को इस तरह से जज नहीं किया जाता था, जैसे कि आज के दौर में किया जाता है। सुनील शेट्टी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म 'आरजू' बंद हो गई थी। लेकिन, एक्शन में अच्छे होने के कारण उन्होंने दूसरी फिल्में साइन कीं। अगर आज ऐसा होता तो वह बर्बाद हो जाते। सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रिया होती। बता दें कि सुनील शेट्टी आखिरी बार वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में नजर आए। इसमें उन्होंने विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जल्द ही वह 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement