होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Highcort5 vin bordNcc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puran

स्कूली बच्चों की गणनात्मक क्षमता में आई गिरावट, कोरोना काल से पहले 2018 के स्तर पर पहुंची

Featured Image

admin

Updated At: 19 Jan 2023 at 08:24 PM

Annual Status of Education Report: स्कूलों में बच्चों के लर्निंग असेसमेंट को लेकर बुधवार को जारी एएसईआर रिपोर्ट (ASER- Annual Status of Education Report) में चिंताजनक स्थिति सामने आई है। शिक्षा की वार्षिक स्थिति पर जारी एएसईआर रिपोर्ट 2022 के अनुसार, सभी कक्षाओं के स्कूली छात्रों की बुनियादी पढ़ने की क्षमता 2012 के पूर्व के स्तर तक गिर गई है, जबकि बुनियादी गणित कौशल यानी गणनात्मक क्षमता कोरोना काल के पहले 2018 के स्तर तक गिर गई है। ASER यानी शिक्षा की वार्षिक स्थिति पर रिपोर्ट एक राष्ट्रव्यापी, नागरिक-नेतृत्व वाला घरेलू सर्वेक्षण है जो ग्रामीण भारत में बच्चों की स्कूली शिक्षा और सीखने का परिदृश्य उजागर करता है। पहला एएसईआर सर्वेक्षण 2005 में आयोजित किया गया था। एएसईआर 2022 चार साल के अंतराल यानी 2018 के बाद पहला सर्वेक्षण है। यह ऐसे समय में आया है जब बच्चे COVID-19 महामारी के एक बड़े अंतराल के बाद स्कूल वापस आने लगे हैं।एएसईआर रीडिंग टेस्ट ने मूल्यांकन किया कि क्या कोई बच्चा कक्षा एक के कठिनाई स्तर पर अक्षर, शब्द और एक साधारण पैराग्राफ पढ़ सकता है, या कक्षा दो के कठिनाई स्तर पर 'कहानी' पढ़ सकता है। टेस्ट सैंपल घरों में पांच से 16 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एक-एक करके लिया गया था।  इसमें सामने आया कि राष्ट्रीय स्तर पर, बच्चों की बुनियादी पढ़ने की क्षमता 2012 के पूर्व के स्तर तक गिर गई है, जो बीच के वर्षों में हासिल किए गए धीमे सुधार को उलट देती है। इससे पता चला है कि अधिकांश राज्यों में सरकारी और निजी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए गिरावट देखने को मिली है। जहां पढ़ने की क्षमता में सबसे ज्यादा गिरावट केरल, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में देखी गई है, वहीं गणित कौशल में गिरावट तमिलनाडु, मिजोरम और हरियाणा में देखी गई है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement