होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Bord Exam chhatisgarhRavishankar TiwariSinghamDJ Ban During Examsworld recordsCrime News

सरकारी भवनों में गोबर पेंट को केंद्रीय मंत्री का 'अभिनंदन', CM भूपेश बोले- कर्मयोगी ही समझ सकता

Featured Image

admin

Updated At: 23 Dec 2022 at 01:00 AM

रायपुर के नजदीक हीरापुर जरवाय के गौठान में महिला स्व-सहायता समूह की ओर से गोबर से पेंट तैयार किया जा रहा है। पेंट बनाने की शुरुआत अप्रैल 2022 से हुई और अब तक तीन हजार लीटर पेंट बनाकर समूह की महिलाएं बेच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले के केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने सरकारी भवनों की पुताई के लिए गोबर पेंट का इस्तेमाल करने के राज्य सरकार के फैसले सराहनीय और स्वागत योग्य कदम बताया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्रीय मंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि, एक कर्मयोगी ही छत्तीसगढ़ सरकार के इस कर्मयोग को समझ सकता है। मुख्यमंत्री ने दिए थे गोबर पेंट से पुताई के आदेश दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन पहले प्रदेश के सभी सरकारी भवनों में गोबर से बने पेंट की पुताई अनिवार्य कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा है कि, इसका उल्लंघन करने वाले अफसर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण विभागों के केमिकल पेंट का उपयोग करने पर नाराजगी जताई है। कहा कि, गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। शेयर मार्केट में ज्यादा कमाने का लालच देकर चार लाख से ज्यादा की ठगी, इंदौर से दो गिरफ्तार भाजपा-कांग्रेस पार्षदों में मारपीट: BJP मंडल अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, कांग्रेसी पार्षद सहित तीन पर FIR मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तारीफ की है। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि, 'छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।' केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि, 'सादर धन्यवाद! आदरणीय नितिन गडकरी जी। छत्तीसगढ़ की सरकार के इस कर्मयोग को एक 'कर्मयोगी' ही समझ सकता है। सिर्फ बातों से नहीं, नेक इरादों से देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गोधन और श्रम का सम्मान गांधी का रास्ता है। हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। *हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 दिसम्बर को रायपुर पहुंचेगी, मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण,मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगा स्वागत समारोह* नितिन गडकरी ने की थी गोबर से पेंट बनाने की घोषणा तत्कालीन मोदी सरकार में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री रहे नितिन गडकरी ने गोबर से पेंट बनाने की योजना की घोषणा साल 2020 को की थी। उस समय उन्होंने कहा था, ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना वैदिक पेंट लॅान्च करने वाले हैं। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को हर साल करीब 55 हजार रुपये का फायदा होगा। 2021 में इस श्रेणी का पहला पेंट लॉन्च हुआ।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Advertisement