विदित ने किया उलटफेर, प्रो शतरंज लीग में पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को दी शिकस्त

admin
Updated At: 23 Feb 2023 at 07:09 PM
भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने उलटफेर करते हुए प्रो शतरंज लीग के मुकाबले में नॉर्वे के मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन पर विदित की यह पहली जीत है, जबकि वह उन्हें हराने वाले चौथे भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए।उनसे पहले साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने हराया था। तीनों भारतीयों ने 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाॅर्वे के दिग्गज खिलाड़ी पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र के नासिक के विदित की विश्व रैंकिंग 19 है।इंडियन योगीज के लिए खेलते हुए विदित ने मुकाबले के दौरान विश्व के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गई गलतियों का पूरा फायदा उठाया। कार्लसन प्रो शतरंज लीग में ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से खेल रहे हैं। इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं। 28 साल के विदित ने काले मोहरों से खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement