होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

तीन राज्यों में वांटेड 43 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़,

Featured Image

admin

Updated At: 01 Dec 2022 at 06:49 PM

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बुधवार को मुठभेड़ में बालाघाट पुलिस ने 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की केबी डिवीजन की समन्वय टीम का प्रभारी गणेश मरावी और भोरमदेव कमेटी, पीएल-2 का कमांडर राजेश शामिल है। राजेश सुकमा के भेज्जी क्षेत्र का रहने वाला था। वह छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले के मास्टमाइंड हिडमा के साथ भी काम कर चुका था। मारे गए दोनों नक्सली मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड थे। https://admin.cgnow.in/in-protest-against-the-ruckus-created-by-the-love-of-a-muslim-youth-hindu-organizations-came-out-on-the-road-in-jashpur-to-maintain-peace-and-order/ आधे घंटे तक दोनों ओर से हुई फायरिंग जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ कबीरधाम (कवर्धा) जिले के चिल्फी क्षेत्र से करीब आठ किमी अंदर भोरमदेव कान्हा के सीमावर्ती जंगल में हुई है। यह इलाका मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला बॉर्डर पर है। मध्य प्रदेश की हॉक फोर्स, जिला पुलिस और CRPF 148वीं बटालियन संयुक्त रूप से नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। यह भी बताया जा रहा है कि एक महिला नक्सली को भी गोली लगी है। https://admin.cgnow.in/elephant-died-after-coming-in-contact-with-11-kv-electric-wire-while-wandering-in-jashpur-forest/ AK-47, राइफल, नक्सली साहित्या बरामद सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 और 315 बोर की राइफल बरामद की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य भी मिला है। फिलहाल जवानों ने घायल नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग जारी रखी है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी अलर्ट पर है। कबीरधाम जिला पुलिस की ओर से भी चिल्फी से लगे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अभी और नक्सली वहां मौजूद हो सकते हैं। मारे गए नक्सलियों का शव जवानों ने बरामद कर लिया है। https://admin.cgnow.in/four-more-hospitals-of-chhattisgarh-got-nqas-certification/ झीरम घाटी मास्टर माइंड हिडमा के साथ कर चुका था काम छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला मारा गया नक्सली राजेश के शव के पास से जवानों ने 315 बोर की राइफल बरामद की है। उसके ऊपर मध्य प्रदेश में तीन लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख और महाराष्ट्र में 12 लाख रुपये का इनाम था। राजेश के ऊपर 18 मामले दर्ज थे। इनमें से मध्य प्रदेश में 13 और छत्तीसगढ़ में पांच प्रकरण शामिल हैं। महाराष्ट्र का रहने वाला था गणेश वहीं मारा गया दूसरा नक्सली गणेश महाराष्ट्र के गणचिरोली का रहने वाला था। उसके शव के पास से जवानों ने एसएलआर बरामद की है। गणेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र ने चार लाख, छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। https://admin.cgnow.in/bullying-of-girls-in-ambikapur-called-outside-the-shop-in-the-middle-of-the-road/

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement