बुर्का पहनकर आया...पोल पर लगी लाइट की बंद और घर में घुसकर काट दिया युवक का गला, CCTV में कैद

admin
Updated At: 12 Nov 2022 at 07:33 PM
गाजियाबाद जिले के लोनी की खुशहाल पार्क कॉलोनी में घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान अय्याज के रूप में हुई है। फैयाज पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लोनी की खुशहाल पार्क कॉलोनी में अय्याज (35) परिवार के साथ रहता था। वह कढ़ाई का काम करता था। शुक्रवार रात में अपने घर में सो रहा था। घर के अंदर वाले कमरे में पत्नी शाजिया खातून और दो बच्चे आरिफ और आसिफ सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे बुर्का पहनकर एक हत्यारोपी उनके घर में घुसा। कुछ देर बाद अंदर घर से अय्याज के चिल्लाने की आवाज आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग उठे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था तो लोग दरवाजा पीटने लगे। करीब 15 मिनट बाद अय्याज की पत्नी ने गेट खोला। अंदर जाकर देखा तो अय्याज का गला चाकू से किसी ने रेत रखा था। इस दौरान आसपास के लोगों ने किसी को छत से कूदता हुआ देखा। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया। घटना की सूचना के बाद एसपी देहात डॉक्टर ईरज रजा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बुर्का पहनकर घर के सामने आता हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा कि आरोपी ने घर के बाहर लगे पोल की लाइट को बंद की थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement