जब फीमेल फैन के लिए शाहरुख खान को बनाना पड़ा अक्षय कुमार, किस्सा पढ़कर छूट जाएगी हंसी

admin
Updated At: 09 Feb 2023 at 06:19 PM
शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कमाल कर रही है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे शाहरुख खान ने इस फिल्म से साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस के असली किंग वही हैं। हाल में पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको शाहरुख खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं। दरअसल, यह किस्सा खुद शाहरुख ने एक चैट शो के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक फीमेल फैन के लिए वह अक्षय कुमार बन गए थे। चैट शो पर यह मजेदार किस्सा शेयर करते हुए शाहरुख ने बताया था कि एक बार वह एयपोर्ट पर थे, तभी एक फीमेल फैन उनके पास आई और फोटो और ऑटोग्राफ के लिए जिद करने लगी। शाहरुख ने उस महिला को समझाया कि बहुत देर हो चुकी है और उनकी फ्लाइट मिस हो जाएगी। फिर भी वह महिला नहीं मानी और लगातार उनसे रिक्वेस्ट करती रही। शाहरुख ने इसके बाद जल्दी-जल्दी में चेक इन किया और फिर दोबारा उस महिला फैन के पास लौटकर उसे ऑटोग्राफ देने पहुंचे। इस दौरान महिला ने अभिनेता से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर शाहरुख के भी होश उड़ गए। महिला ने कहा, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं...आई लव यू अक्षय।'' शाहरुख की यह बात सुनकर चैट शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। फिर से उनसे पूछा गया कि तब उन्होंने आगे क्या किया। शाहरुख ने शो में बताया कि वह महिला का दिल नहीं तोड़ना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने उस महिला को अक्षय कुमार के नाम से ही ऑटोग्राफ दे दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement