होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Weather Alert : : झारखंड और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी

Featured Image

Sameer Irfan

Updated At: 24 May 2025 at 09:03 AM

रांची/रायपुर: झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Advertisement

झारखंड:
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, शनिवार 24 मई को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। 29 मई तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है।

छत्तीसगढ़:
इधर छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य के मौसम पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें। खासकर वज्रपात की स्थिति में खुले में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


दोनों राज्यों में मौसम का यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक रह सकता है। प्रशासन ने भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Shani Jayanti 2025: : आज है शनि जयंती: 27 मई 2025 को शुभ योग में हो रहा शनिदेव का प्राकट्य पर्व, जानें पूजा विधि और लाभकारी उपाय

Featured Image

वट सावित्री व्रत का पर्व आज: : ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर अखंड सौभाग्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Featured Image

सालों पुरानी बीमारियों का दुश्मन है ये फल: : गर्मियों के दो महीनों में मिलने वाला यह फल है हेल्थ का हीरो,आंखों का पहरेदार और पेट की सफाई मशीन!

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Advertisement