इबादत का नूर और मगफिरत की रात: 3 फरवरी को मनाई जाएगी शब-ए-बरात, खुदा की चौखट पर झुकेंगे करोड़ों सिर
जशपुरनगर
जशपुर वनमण्डल में हाथियों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने अब तकनीक का सहारा लिया है। ‘गजराज’ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग ने ड्रोन सर्विलांस की शुरुआत की है। इस आधुनिक पहल के तहत जशपुर वनमण्डल के मैदानी अमले और रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) को अत्याधुनिक ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है।
रमजान 2026: पाक महीने की शुरुआत कब, क्यों है खास और रोज़ा रखने का क्या है महत्व
बजट 2026–27 मिडिल क्लास को राहत पढ़ाई, दवाइयाँ, मोबाइल और खेल सामान सस्ता
तीन चरणों में ‘हाई-टेक’ हुआ वन अमला वनमण्डलाधिकारी (DFO) शशि कुमार के मार्गदर्शन में हाथियों की सटीक ट्रैकिंग के लिए जिले के विभिन्न उपवनमण्डलों में चरणबद्ध प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।पत्थलगांव उपवनमण्डल में 24 जनवरी को नारायणपुर में कर्मियों को तकनीक से जोड़ा गया।कुनकुरी उपवनमण्डल में 25 जनवरी को कुनकुरी में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार
जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार
जशपुर उपवनमण्डल में 27 जनवरी को मनोरा में वन अमले को ड्रोन की बारीकियां सिखाई गईं।
नागलोक: जहाँ पगडंडियों पर ‘काल’ रेंगता है; जशपुर का ‘ब्लैक डेथ’ कैलेंडर—25 साल, 872 लाशें!
दुर्गम रास्तों और अंधेरे में भी नहीं बचेंगे हाथी ड्रोन तकनीक के आने से अब घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों में भी हाथियों की सटीक लोकेशन प्राप्त करना संभव होगा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, नाइट विजन सर्वे (रात्रिकालीन सर्वेक्षण) और मूवमेंट मॉनिटरिंग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
ट्रेन लेट होने पर अब नहीं कटेगा एक भी रुपया: जानें रेलवे से 100% रिफंड पाने का तरीका!
जशपुर में 40 हाथियों की मौजूदगी: रात भर जाग रही है गश्ती टीम वर्तमान में जशपुर वनमण्डल के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इन हाथियों की निगरानी के लिए गश्ती टीमें हर रात मुस्तैदी से डटी हुई हैं। ड्रोन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी RRT के सदस्य पल-पल की रिपोर्ट हेडक्वार्टर को भेज रहे हैं। हाथियों के व्यवहार और उनके रूट की निरंतर समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी तरह की जन-धन की हानि को टाला जा सके।
🥃 ”बाबू मोशाय… अब होली पर जाम भी होगा और इंतज़ाम भी!” छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की छुट्टी।
ग्रामीणों से अपील वन विभाग ने संभावित संवेदनशील गांवों में मुनादी और मोबाइल संदेशों के माध्यम से जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। डीएफओ शशि कुमार ने ग्रामीणों से विशेष अपील की है कि हाथियों के पास जाने या सेल्फी लेने की कोशिश बिल्कुल न करें। रात के समय जंगलों या सुनसान रास्तों पर अनावश्यक आवागमन से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग या आर.आर.टी. (RRT) को सूचित करें।
🥃 ”बाबू मोशाय… अब होली पर जाम भी होगा और इंतज़ाम भी!” छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की छुट्टी।
जशपुर वन विभाग की यह ‘ड्रोन पहल’ वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच एक नया सेतु तैयार करेगी। तकनीक के इस मेल से न केवल इंसानों की जान बचेगी, बल्कि हाथियों के सुरक्षित गलियारे को भी संरक्षित किया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण पर सख्ती की तैयारी, धर्म स्वतंत्रता विधेयक को लेकर सरकार गंभीर

