नई दिल्ली:
जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के जरिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि आज, 22 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है। जिन विद्यार्थियों ने तकनीकी दिक्कतों या अन्य वजहों से अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
भ्रामक विज्ञापनों पर FSSAI सख्त: नेस्ले इंडिया और जायडस वेलनेस को भेजा नोटिस
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता शर्तें)
-
कक्षा 9वीं के लिए: छात्र का वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
-
कक्षा 11वीं के लिए: छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10वीं में नियमित रूप से पढ़ना जरूरी है।
(आयु सीमा और जिले से संबंधित विस्तृत नियमों के लिए छात्र आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस जरूर देखें।)
AI Education Report: AI से पढ़ाई आसान, लेकिन गहराई से सीखने की चिंता; 82% छात्र अब भी बनाते हैं नोट्स
परीक्षा पैटर्न: OMR शीट पर होंगे ऑब्जेक्टिव सवाल
कक्षा 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर चयन लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQs) प्रारूप में होगी, जिसके उत्तर ओएमआर (OMR) शीट पर दर्ज करने होंगे।
-
कक्षा 9वीं के विषय: गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी।
-
कक्षा 11वीं के विषय: मानसिक योग्यता (Mental Ability), विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी।
ऑनलाइन आवेदन के 5 आसान स्टेप्स
-
आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर कक्षा 9वीं या 11वीं के लेटरल एंट्री एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
-
निर्धारित साइज और फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म की जांच कर सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


