आदिवासी अंचलों में कुछ इस तरह मनता है फगुआ” ……………..

जशपुर:

जब फागुन की मदमस्त हवाएं पुराने पत्तों को विदा कर पुटकल (पाकड़) की टहनियों पर सिंदूरी कोंपलें सजाती हैं, तो समझ लीजिए कि छत्तीसगढ़ के सुदूरवर्ती जंगलों और झारखंड की वादियों में ‘पुटकल’ का उत्सव शुरू हो गया है। यह महज एक जंगली सब्जी नहीं, बल्कि आदिवासियों की वह अनमोल विरासत है, जिसे उन्होंने सदियों से अपनी हथेली पर सहेज कर रखा है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मोर्चे पर बड़ी सफलता: 6 साल में 4,340 नक्सलियों का सरेंडर, मुठभेड़ में 666 ढेर; एके-47 और एक्स-95 जैसे भारी मात्रा में आधुनिक हथियार जब्त

नागलोक: जहाँ पगडंडियों पर ‘काल’ रेंगता है; जशपुर का ‘ब्लैक डेथ’ कैलेंडर—25 साल, 872 लाशें!

60 दिनों का मेहमान, साल भर का वरदान

वसंत के आगमन के साथ ही Ficus geniculata (पुटकल) के पेड़ों पर नई कोमल लाल कलियां खिलने लगती हैं। साल में केवल दो महीने के लिए मिलने वाली यह जंगली सब्जी आज के दौर में किसी ‘ग्लोबल सुपरफूड’ से कम नहीं है, जिसकी धमक अब गांवों की पगडंडियों से निकलकर शहरों के आलीशान डाइनिंग टेबल तक पहुंचने लगी है। बड़े-बड़े शेफ भी अब इसके खटास भरे बेमिसाल स्वाद के मुरीद हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने 6 साल में उड़ाए 306 करोड़, 1,776 अपराधियों सहित 10 बैंककर्मी भी सलाखों के पीछे

जशपुर में खेती खतरे में: मिट्टी से खत्म हो रहा नाइट्रोजन और फास्फोरस

कड़ा संघर्ष और ‘पुटकल सुकटी’ का जादू

ग्रामीण महिलाएं अल सुबह जंगलों की ओर निकल जाती हैं और कड़ी मशक्कत के बाद इन कोमल कलियों को चुनकर लाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसे ताजा खाने से ज्यादा उबालकर और धूप में सुखाकर ‘पुटकल सुकटी’ के रूप में इस्तेमाल करने का चलन है। इसकी खटास भरी चटनी और सब्जी का स्वाद किसी भी महंगे पकवान को मात दे सकता है। जब तपती गर्मियों में हरी सब्जियों का अकाल पड़ता है, तब यही पुटकल आदिवासियों के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

हाईवे पर दौड़ेंगी ‘स्मार्ट वैन’: बिना सड़क तोड़े मशीनों से होगी मजबूती की जांच, जून 2026 तक पूरे देश में लागू होगा प्लान

 

अफसर नहीं, भरोसे की खाकी: शशि मोहन सिंह नाम नहीं, एक ‘ब्रांड’, जशपुर के बाद अब रायगढ़ में गूंजेगा सिंघम का इक़बाल

सेहत का खजाना: रोगों की कुदरती काट

जानकारों और स्थानीय वैद्यों के अनुसार, पुटकल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन और फाइबर इसे डायबिटीज और पेट के रोगों के लिए एक अचूक कुदरती दवा बनाते हैं। चूँकि इसे उगाने के लिए किसी खाद या कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है और आधुनिक मिलावटी दौर में सेहत का आखिरी पहरेदार बना खड़ा है। इसमें मौजूद विटामिन की प्रचुर मात्रा स्थानीय लोगों को साल भर ऊर्जावान बनाए रखती है।

जशपुर में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; 50 मिनट तक आसमान में रहेगा अद्भुत नजारा”

स्वाद और सेहत की अनमोल विरासत: विलुप्त होता औषधीय गुणों का खजाना ‘बड़हर’

आदिवासी अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जशपुर के ग्रामीण हाट-बाजारों में नीले तिरपाल पर सजे पुटकल के छोटे-छोटे ढेर इस बात का प्रतीक हैं कि लोग अब रसायनों वाली सब्जियों को छोड़कर पारंपरिक और जंगली खाद्यों की ओर लौट रहे हैं। जहाँ पहले यह केवल स्थानीय स्तर तक सीमित था, वहीं अब इसकी बढ़ती मांग ने इसे ₹500 प्रति किलो तक के भाव पर पहुँचा दिया है। हालंकि बाजार में ये किलो में नहीं बिकता है.

​”अब नहीं भटकना पड़ेगा आधार के लिए: गूगल मैप्स बताएगा आपके घर के पास का सबसे सटीक और अपडेटेड आधार केंद्र”

लाल गलियारे पर सरकार का निर्णायक प्रहार: नक्सली हिंसा में 88% की कमी, प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर रह गई मात्र 8

छोटा नागपुर की धरती का यह अनूठा स्वाद न केवल थाली की शोभा बढ़ा रहा है, बल्कि हमारी प्राचीन खान-पान संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी जीवित रखे हुए है।

विरासत की थाप: मांदर की गूँज और धवई के रंगों के साथ जीवंत आदिवासी संस्कृति’ ,जंगलों में आज भी पलाश की खुशबू से महकती है आदिवासियों की असली होली

MLA गोमती साय का विधानसभा में सवाल: जशपुर के पर्यटन स्थलों का क्या है हाल? शारदा धाम मंदिर बना पर्यटन स्थल

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version