नई दिल्ली: पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में किए गए असाधारण प्रयासों के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘बेस्ट पॉल्यूशन कंट्रोल इनिशिएटिव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान समूह की ओर से कॉर्पोरेट अफेयर्स, लीगल एवं एचआर निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया।

पर्यावरण के प्रति समूह की प्रतिबद्धता
यह सम्मान समूह की विभिन्न इकाइयों—सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, इंडो यूरोपियन ब्रेवरीज लिमिटेड, सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड और सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को मान्यता देता है।

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय समूह के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, “सुपीरियर ग्रुप सदैव ‘विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण’ की नीति पर चलता रहा है। प्लास्टिक के उपयोग में कमी, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, कार्बन उत्सर्जन पर नियंत्रण, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा और बायो-फ्यूल आधारित पहल हमारे प्रमुख नवाचार हैं।”
राष्ट्र निर्माण का संकल्प
सुपीरियर ग्रुप के प्रमोटर्स ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्वच्छ ऊर्जा को और अधिक विस्तार देने की बात कही।
सीएसआर और समग्र विकास
समूह के सीईओ श्री आशीष शेट्टी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान कंपनी की मजबूत कार्य संस्कृति और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रमाण है। औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ सुपीरियर ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय है। समूह द्वारा प्रतिवर्ष युवाओं को दी जाने वाली इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के अवसर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह सम्मान यह स्पष्ट करता है कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज औद्योगिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नया मानक स्थापित कर रहा है।

