Welcome to the CG Now
Wednesday, Mar 19, 2025
30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी: : बिलासपुर में विकास कार्यों की देंगे सौगात,विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे बिलासपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वे बिल्हा में एक विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन के छह दिन बाद 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, इसी कड़ी में 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे वहां विधायकों से चर्चा करेंगी और राज्य की प्रगति को लेकर विचार साझा करेंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं। वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में उन्होंने विधायकों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया था। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है।
Advertisment
जरूर पढ़ें