रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के मामलों में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। कबीरधाम जिले के पिपरिया में पदस्थ तहसीलदार श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
केंद्र सरकार के नए पहचान सत्यापन नियम: आधार न होने पर भी नहीं रुकेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि शिकायतों के निराकरण में तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है। शासन का मानना है कि उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है।
इसके चलते राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला कबीरधाम (छ.ग.) निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



