केंद्र सरकार के नए पहचान सत्यापन नियम: आधार न होने पर भी नहीं रुकेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
जशपुरनगर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक कुमार ने हाल ही में शिक्षा और विकास कार्यों दोनों मोर्चों पर सख्त रुख अपनाया है। एक ओर जहां स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए व्याख्याता को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर मूल्यांकन राशि में कटौती के कड़े आदेश दिए गए हैं।

जनगणना नियम में संसोधन : अब प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक और विभिन्न संस्थानों के अधिकारी भी संभालेंगे एन्यूमरेटर की कमान
सोगड़ा आश्रम में कल निकलेगा माँ का डोला
जिला पंचायत सभाकक्ष में ‘यशस्वी जशपुर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान पत्थलगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल फरसाटोली के व्याख्याता को खराब परीक्षा परिणाम के चलते शोकॉज नोटिस देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी बीईओ, एबीईओ और प्राचार्यों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से अनुपस्थित एवं निलंबित कर्मचारियों की जानकारी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद विद्यालयों, सीएम हेल्पलाइन और जाति प्रमाण पत्र शिविरों की प्रगति की जानकारी दी।

शिक्षा विभाग की इस समीक्षा के तुरंत बाद, सीईओ अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सारूडिह में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और गार्डवाल की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नियमानुसार मूल्यांकन राशि काटने के निर्देश दिए।
जशपुर जिले में VB-G RAM G मिशन के तहत संविदा पदों पर बंपर भर्ती , देखें डिटेल…
इसके अलावा ग्राम किनकेल में स्टॉपडेम मरम्मत व नहर सफाई का जायजा लेते हुए किसानों को सिंचाई का पूरा लाभ देने पर जोर दिया गया। ग्राम केरे और देशदेखा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी व स्व-सहायता समूह भवनों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम पंचायत सीटोंगा में देखने को मिली, जहां सीसी रोड निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग न होने और सड़क की मोटाई कम मिलने पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर देय राशि में सीधे कटौती करने के आदेश दिए।
स्कूलों में कल से शुरू हो रहा दशहरा अवकाश: 17 से 21 अक्टूबर तक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल


