NCERT का बड़ा फैसला: सत्र 2026-27 से बदलेगा कक्षा 9वीं का सिलेबस; 10वीं और 11वीं की नई किताबें 2027-28 से होंगी लागू

जशपुर। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस विशेष यात्रा के तहत पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोरा, कुनकुरी, पत्थलगांव एवं कोतबा के होनहार विद्यार्थियों को गुजरात के अहमदाबाद का भ्रमण कराया गया। दिनांक 11 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक चले इस भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से एक विद्यार्थी और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को मिलाकर कुल 9 सदस्यीय दल शामिल रहा, जिन्होंने गुजरात और छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रमुख स्थलों का गहरा अध्ययन किया।

भारतीय रेल : डिजिटल ट्रैकिंग और क्यूआर कोड से सुनिश्चित होगी भोजन की शुद्धता
यात्रा के शुरुआती चरण में विद्यार्थियों को अहमदाबाद की प्रसिद्ध साइंस सिटी ले जाया गया, जहाँ उन्होंने रोबोटिक्स के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, वनस्पति शास्त्र और पृथ्वी की उत्पत्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। इसके पश्चात दूसरे दिन दल ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। यहाँ विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों के साथ एस्ट्रोनॉमी, रॉकेट साइंस और उपग्रह संचार व्यवस्था जैसे तकनीकी विषयों पर चर्चा की और अंतरिक्ष विज्ञान की जटिल कार्यप्रणाली को समझा।

सरकारी अस्पतालों की दवाओं की कितनी है गारंटी? 5 साल में केवल 153 नमूनों की हुई जांच, 3 दवाएं मिलीं ‘अमानक’। पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक टेस्टिंग लैब। पढ़िए छत्तीसगढ़ में दवाओं की शुद्धता पर यह विशेष रिपोर्ट
अनुसंधान केंद्र के बाद छात्र-छात्राओं ने कांकरिया लेक पहुँचकर वन्य जीव प्राणियों का अवलोकन किया। यहाँ विशेष रूप से रात्रि कालीन भ्रमण करने वाले जीव-जंतुओं के लिए बनाए गए जू पार्क में जाकर उनके व्यवहार का अध्ययन कराया गया। विद्यार्थियों को ऐतिहासिक साबरमती आश्रम और अहमदाबाद का किला भी दिखाया गया, जहाँ उन्होंने गांधी जी के सिद्धांतों और स्थापत्य कला की जानकारी ली। इसके साथ ही साबरमती रिवर फ्रंट और अटल सेतु के माध्यम से आधुनिक इंजीनियरिंग को समझा गया।

📞 महतारी एक्सप्रेस-102: प्रदेश की महिलाओं की ‘लाइफलाइन’! हर महीने आ रही हैं 40 हजार से ज्यादा कॉल। 2 साल में बढ़ा 102 सेवा पर भरोसा, दिसंबर में टूटे सारे रिकॉर्ड। पढ़िए कैसे संजीवनी बन रही है महतारी एक्सप्रेस

यात्रा के दौरान कपड़ा उद्योग, कृषि तकनीक और वहां की जलवायु व नदियों के तंत्र पर भी विस्तार से चर्चा की गई। दिनांक 18 मार्च 2026 को इस ज्ञानवर्धक यात्रा का विधिवत समापन हुआ, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव में नई वृद्धि हुई है।
एन.ई.एस. कॉलेज समेत जिले के 5 प्रमुख महाविद्यालयों में एक भी प्रोफेसर नहीं ,बड़े विषयों के स्वीकृत पदों पर बरसों से खाली पड़ी है कुर्सियाँ

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version