DMF घोटाला: नियमों को ताक पर रख खरीदे बिना ISI मार्क वाले स्प्रेयर; उप संचालक कृषि को नोटिस, सरकार ने माना- जांच में सही मिलीं गड़बड़ियां
विशेष संवाददाता | रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश में पर्यटन विकास और पर्यटकों के आगमन को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण रिपोर्ट सामने आई है। विधायक श्री दीपेश साहू द्वारा पूछे गए ध्यानाकर्षण प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विगत तीन वर्षों में पर्यटन विकास हेतु व्यय राशि, नए पर्यटन स्थलों और राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के आधिकारिक आंकड़े सदन के पटल पर रखे।
पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कुल 1,075.84 लाख (10.75 करोड़) रुपये की राशि खर्च की गई है।
छत्तीसगढ़ की जेलों में मौत : 5 वर्षों में 375 कैदियों की मौत, 62 मामलों में अब भी जांच रिपोर्ट का इंतजार
13 नवीन पर्यटन स्थलों का विकास, 21 प्रोजेक्ट्स की समय-सीमा तय नहीं
सदन में विभागीय प्रगति और अटके हुए प्रोजेक्ट्स का पूरा लेखा-जोखा पेश किया गया:
-
नवीन पर्यटन स्थल: प्रश्नगत अवधि के दौरान राज्य में कुल 13 नवीन पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिसकी जिलावार विस्तृत जानकारी संलग्न प्रपत्र में दी गई है।
-
अधूरी परियोजनाएं: विभाग ने स्वीकार किया है कि विगत तीन वर्षों में स्वीकृत की गई पर्यटन विकास परियोजनाओं में से 21 परियोजनाएं वर्तमान में अधूरी हैं। मंत्री ने साफ किया कि इन अधूरे कार्यों के पूर्ण होने की निश्चित समय-सीमा बताया जाना फिलहाल संभव नहीं है।
-
क्वालिटी पर कोई शिकायत नहीं: एक राहत की बात यह रही कि प्रश्नंकित अवधि के दौरान पर्यटन विकास कार्यों में गुणवत्ता (Quality) संबंधी कोई भी शिकायत विभाग को प्राप्त नहीं हुई है, जिसके चलते किसी दंडात्मक कार्रवाई की नौबत नहीं आई।
LPG सिलेंडर की फास्ट डिलीवरी शुरू, अब 35 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर
पर्यटकों का बढ़ा ग्राफ: 2024 में आए सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी
संलग्न प्रपत्र-ब के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आने वाले घरेलू (देश के अन्य राज्यों से) और विदेशी पर्यटकों के वर्षवार आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या लगातार करोड़ों में बनी हुई है:
| वर्ष | घरेलू पर्यटक (Domestic) | विदेशी पर्यटक (Foreign) |
| 2023 | 2,60,22,069 | 953 |
| 2024 | 3,14,87,900 | 3,485 |
| 2025 | 3,18,76,357 | 1,514 |
| 2026 (मई 2026 तक) | 1,06,33,755 | 639 |
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 2025 में सबसे अधिक 3.18 करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक छत्तीसगढ़ पहुंचे। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिहाज से वर्ष 2024 सबसे शानदार रहा, जब रिकॉर्ड 3,485 विदेशी सैलानी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पहुंचे। इस वर्ष भी मई 2026 की स्थिति में 1.06 करोड़ से अधिक लोग प्रदेश के पर्यटन स्थलों का दीदार कर चुके हैं।
स्कूलों में छात्र सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी, छुट्टी के समय विशेष सतर्कता बरतने के आदेश

