जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य,फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं
**रायपुर।** छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी कर दिया है। अब राज्य के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी अपनी वार्षिक लेखा पर्ची आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक लेखा पर्ची को आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभिदाता अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
Post Office TD Scheme: 5 लाख जमा करने पर 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानिए पूरा हिसाब
प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ की वेबसाइट cag.gov.in/ae/chhattisgarh/en और राज्य शासन की ई-कोष वेबसाइट www.treasury.cg.nic.in पर इसे देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, सुविधा को और बेहतर बनाते हुए वार्षिक लेखा विवरण 2025-26 को डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया गया है, जहाँ से कर्मचारी इसे कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने सभी अभिदाताओं से अपनी लेखा पर्ची डाउनलोड कर उसका अवलोकन करने का आग्रह किया है।

