जशपुर :-
ब्रह्निष्ठालय, शक्रधर ग्राम सोगड़ा, जशपुर (छ0ग0) में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के महाविभूति स्थल पर चरणपादुका, शिवलिंग एवं प्रतिमा स्थापना का वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 (दिन सोमवार) को प्रातः 6 से 8 बजे तक सफाई एवं श्रमदान किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर की समाधि के पूजनोपरांत “अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरोः परम्” के अखंड कीर्तन और तत्पश्चात चिकित्सा शिविर का शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 (दिन मंगलवार) को प्रातः 9 बजे पूजन व आरती के साथ अखंड संकीर्तन का समापन, सफलयोनि का पाठ और उसके बाद एक लघु गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, वार्षिकोत्सव के दौरान 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक स्थानीय आदिवासियों तथा गरीब एवं उपेक्षित जनों के हितार्थ दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, असहाय एवं गरीब आदिवासियों के बीच नवीन व पुराने (स्वच्छ एवं उपयोगी) वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए संस्था द्वारा प्रदत्त परिचय-पत्र साथ रखना और शीत ऋतु को देखते हुए अपने साथ कम्बल-बिछौना लेकर आना अनिवार्य है।



