Author: CG NOW DESK
25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का मिलेगा अवसर रायपुर, 10 सितंबर 2026 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के माध्यम से जशपुर जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार और दृष्टिकोण…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को जनभागीदारी से मिलेगा नया संबल : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, 10 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026 पूरे प्रदेश में शुरू हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत आयोजित इस राज्यव्यापी अभियान की इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है। अभियान के माध्यम से…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासियों के अप्रत्यक्ष कब्जे में जाने से रोकने के लिए राज्य शासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश में गैर-आदिवासियों द्वारा आदिवासी जमीन को सीधे खरीदने के बजाय नौकर, परिचित, रिश्तेदार या अन्य मुखौटा व्यक्तियों के नाम पर रजिस्ट्री कराने और बाद में उस पर वास्तविक कब्जा रखने के बेनामी खेल की गहन जांच के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे तमाम संदिग्ध मामलों में भूमि के आगे के हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और जांच में नियम-विरुद्ध पाए जाने पर जमीन को पुनः मूल आदिवासी खातेदार के पक्ष में बहाल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब की निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने और अवैध मदिरा निर्माण के मामलों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते और पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने लापरवाही और लचर निगरानी के आरोप में तीन आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि दो सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है। कार्रवाई की पहली कड़ी में महासमुंद जिले की कम्पोजिट शराब दुकान तुमा डबरी (बेमचा) में ओवररेटिंग का खेल पकड़ा गया। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने…
भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ई-अटेंडेंस के लिए लागू किए जा रहे ‘हमारे शिक्षक ऐप’ को लेकर प्रदेश के करीब 3.75 लाख शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों की सबसे बड़ी आपत्ति ऐप के माध्यम से मांगे जा रहे ऑनलाइन सहमति पत्र और उसमें निजी डेटा की सुरक्षा से जुड़ी शर्तों को लेकर है। शिक्षक संगठनों का स्पष्ट कहना है कि जब विभाग डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट-2023 का हवाला दे रहा है, तो उसे यह भी सार्वजनिक करना चाहिए कि शिक्षकों का निजी डेटा किसके पास सुरक्षित रहेगा और किसी भी तरह की सेंधमारी की स्थिति में…
रायपुर,10 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 10 सितंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश भर में मानसून की रफ्तार कुल मिलाकर संतोषजनक बनी हुई है। चालू मानसून सत्र में 1 जून से 10 सितंबर तक राज्य में औसतन 931.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 960.9 मि.मी. का 97 प्रतिशत है। हालांकि, प्रदेश के सभी 33 जिलों में वर्षा का वितरण एकसमान नहीं रहा है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर और मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर तथा सारंगढ़ क्षेत्रों में झमाझम बारिश से आंकड़े…
रायपुर, 10 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए के पुनर्निर्धारण और स्लीपर बसों के टैक्स ढांचे को लेकर राज्य सरकार जल्द सकारात्मक कदम उठा सकती है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में मंत्रालय में बस ऑनर फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और प्रदेश भर के बस संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बस संचालकों की समस्याओं और मांगों पर बिंदुवार सार्थक चर्चा हुई, जिसमें मंत्री ने ऑपरेटरों की व्यावहारिक समस्याओं का नियमानुसार समाधान निकालने और यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ परिवहन सेवा मुहैया कराने के निर्देश…
कार्यों की अत्यंत धीमी प्रगति और कार्य पूर्ण करने में रूचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों के पंजीयन के अ-नवीनीकरण की कार्रवाई, दो के पंजीयन भी निरस्त बस्तर में सड़क निर्माण में विलंब पर कड़ी कार्रवाई, ठेकेदार श्री के. मोहन रेड्डी, मेसर्स शांति विजय कन्सट्रक्शन, मेसर्स ट्रांसाफ्ट इंफ्रा., मेसर्स राघवा कन्सट्रक्शन, मेसर्स बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स पंकज हालदार के पंजीयन अ-नवीनीकरण के आदेश ठेकेदार श्री के. मोहन रेड्डी और मेसर्स ट्रांसाफ्ट इंफ्रा. के पंजीयन भी निरस्त रायपुर. 10 सितम्बर 2026. लोक निर्माण विभाग ने सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में अत्यंत धीमी प्रगति और कार्य पूर्ण करने में रूचि नहीं…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार, 10 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन की जिम्मेदारी केवल किसी घटना के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि संभावित खतरों की पहले से पहचान कर उन्हें दूर करना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल…
ट्रेन में अधिक सामान लेकर सफर करने पर ढीली होगी जेब: रेलवे ने तय किए कड़े नियम, बिना बुकिंग अतिरिक्त लगेज पर 6 गुना जुर्माना नई दिल्ली: देश भर में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज करवाने की योजना बना रहे आम नागरिकों के लिए 10 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर, शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई गई है। हड़ताल के ठीक बाद दूसरा शनिवार, रविवार और कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी का अवकाश होने के कारण लगातार तीन से चार दिनों तक सामान्य बैंकिंग सेवाएं…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
