Author: CG NOW DESK

जशपुर: जिले के फरसाबहार विकासखंड में शिक्षा विभाग के भीतर कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों में कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत जशपुर द्वारा 8 सितंबर 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद, प्रशासन ने तीन प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग कड़े प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं। प्रभारी बीआरसीसी देवेंद्र सिंह निलंबित कलेक्टर के आदेशानुसार, मूल पद उच्च वर्ग शिक्षक और वर्तमान में प्रभारी विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसीसी, फरसाबहार) के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह को तत्काल…

Read More

देशभर के 13 हजार से अधिक स्कूल बने ‘पीएम श्री,20 लाख से ज्यादा छात्रों को सीधा फायदा रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को विवश मासूम बच्चों की व्यथा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के मैनपुर ब्लॉक में पिछले छह वर्षों से अधूरे पड़े पुल और उफनती पैरी नदी को संकरी लोहे की सीढ़ी के सहारे पार करते बच्चों की मीडिया रिपोर्ट का आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर हनन मानते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया…

Read More

  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मॉडल संस्थानों के रूप में विकसित,   नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना ने अपनी प्रगति के अहम पड़ाव पार कर लिए हैं। योजना के तहत तय 14,500 मॉडल स्कूलों के लक्ष्य के मुकाबले जुलाई 2026 तक लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा करते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13,092 स्कूलों का चयन किया जा चुका है। 2022-23 से 2026-27 तक के लिए ₹27,360 करोड़ के कुल वित्तीय आवंटन वाली यह…

Read More

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ देश भर में एक बड़ा और सघन अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। डीआरआई ने पिछले 15 दिनों के भीतर देश के विभिन्न राज्यों में खुफिया जानकारी पर आधारित 8 बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में लगभग 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इस सिलसिले में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में नीतिगत सुधारों, प्रशासनिक पारदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर विकास की एक नई इबारत लिखी है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र को कागजी घोषणाओं से निकालकर धरातल पर उतारते हुए सरकार ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित की है। गांव, गरीब, किसान, महिला सशक्तिकरण और सुदूर वनांचल बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में उठाए गए कदमों ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। “सरकार का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को…

Read More

  भोपाल: मध्य प्रदेश का लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग आगामी 1 नवंबर (मध्य प्रदेश स्थापना दिवस) से प्रदेश की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक और डिजिटल करने की तैयारी में है। योजना के मुताबिक, मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध बड़े अस्पतालों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों के उप स्वास्थ्य केंद्रों (Sub-Health Centers) तक सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ‘पेपरलेस’ की जाएंगी। यहां तक कि मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए मिलने वाला पर्चा भी कागजी रूप में न देकर सीधे उनके मोबाइल पर डिजिटल फॉर्मेट में भेजा जाएगा। हालांकि, बिना ठोस जमीनी तैयारी, अधूरी खरीद और बिना स्टाफ…

Read More

 रावणभाटा मैदान में सजेगी 18वीं बैल दौड़ और सजावट प्रतियोगिता, संस्कृति मंत्री होंगे मुख्य अतिथि रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि जीवनशैली और लोक संस्कृति का प्रतीक पावन पर्व ‘पोला’ कल, 10 सितंबर को पूरे प्रदेश में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाटा दशहरा मैदान में कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में लगातार 18वें वर्ष भव्य बैल दौड़, बैल श्रृंगार प्रतियोगिता और किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सजे-धजे नंदी और बैलों की दमखम से भरी दौड़ इस पारंपरिक उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी। बैल दौड़ और सजावट प्रतियोगिता: विजेताओं को मिलेंगे नकद…

Read More

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कांसाबेल तहसील के टांगरगांव में प्रस्तावित 899 करोड़ रुपये का वृहद इस्पात संयंत्र आखिरकार पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। मां कुदरगढ़ी एनर्जी एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने वित्तीय संसाधनों की कमी का हवाला देकर शासन से एमओयू (MoU) निरस्त करने का आग्रह किया था, जिसे राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। बुधवार को इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निरस्तीकरण आदेश की सत्यापित प्रति सौंपे जाने के बाद पिछले कई वर्षों से आंदोलनरत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे ग्रामीण, आदेश की कॉपी मिलने…

Read More

कोरिया, 08 सितंबर 2026 जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व चयन परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। विद्यार्थी इंटरनेट सुविधा वाले कंप्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर एवं सेवा सेतु केंद्र…

Read More

कोरबा 09 सितंबर 2026/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु इच्छुक आवेदकों से 15 सितंबर तक आवेदन एलएसडीए माडुल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पश्चात ऑनलाइन की पावती सहित आवेदक को आवेदन के साथ साईट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र और स्वयं का पासपोर्ट आकार का कलर फोटो दो नग एवं फोटो युक्त परिचय पत्र सहित दस्तावेज 03 प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय कोरबा के लायसेंस शाखा में जमा कराना अनिवार्य है। इस हेतु रूपये छः सौ का चालान (0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य…

Read More