Author: Faizan Ashraf

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देर शाम शुरू हुई तेज बारिश ने न केवल लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, बल्कि वातावरण को भी खुशनुमा बना दिया। बारिश के बाद तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं, सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने रायपुर सहित प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग…

Read More

साल 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर की रात एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना बन गया। इस दौरान चंद्रमा ने अपना पारंपरिक रूप छोड़ कर एक लालिमा युक्त रंग धारण किया, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। यह दृश्य न केवल भारत, बल्कि ब्रिटेन, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, थाईलैंड, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के 77% हिस्से में देखा गया। रात 9:57 बजे शुरू होकर 1:26 बजे तक चले इस चंद्रग्रहण की पूर्णता का चरण रात 11:01 से 12:23 बजे तक रहा, यानी 82 मिनट तक चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहा। इस दौरान चंद्रमा पर सूर्य…

Read More

राजगीर (बिहार)। भारत ने रविवार को यहां आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने पांच बार की विजेता और मौजूदा चैंपियन कोरिया को मात देकर न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। मैच का हाल: मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक मूड में दिखी। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर…

Read More

नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर बढ़ती फर्जी कॉल्स और स्कैमिंग की समस्या से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) कॉलर नेम प्रजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इस सेवा के लागू होते ही किसी भी इनकमिंग कॉल के साथ कॉल करने वाले का असली नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। क्या है CNAP सेवा? CNAP यानी कॉलर नेम प्रजेंटेशन एक ऐसी तकनीक है जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति का वही नाम स्क्रीन पर दिखेगा जो सिम कार्ड की रजिस्टर्ड आईडी पर दर्ज है। यह सेवा ट्रू-कॉलर…

Read More

 एकता क्लब महाराजा चौक में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा एवं स्थापना संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारम्भ दरबारी टोली स्थित मूर्ति-निर्माता कलाकार के घर से हुआ। बीस से पच्चीस गाड़ियों के काफिले और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ शोभायात्रा पुरानी टोली, झंडा चौक, बस स्टैण्ड होते हुए महाराजा चौक पहुँची। महाराजा चौक में थीम आधारित पंडाल का निर्माण किया गया था, जहाँ कोतबा के प्रसिद्ध गायक विजय साहू ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी दौरान आतिशबाज़ी से पूरा चौक गूँज उठा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बप्पा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा…

Read More

युवा और प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर यादव ने अपनी कठिन मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के बल पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2024 की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उनके इस चयन का आदेश 3 सितंबर 2024 को जारी हुआ, जिसके बाद न केवल परिवार में बल्कि पूरे ग्वालियर और यादव समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। डॉ. अंकुर यादव, पूर्व बीईओ बगीचा एम.आर. यादव के दामाद और जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के प्रोफेसर रहे प्रो. केशव सिंह यादव के पुत्र हैं। पिता ने बचपन से ही उनकी प्रतिभा को पहचान…

Read More

इस वर्ष की भाद्रपद पूर्णिमा एक ऐसा दिन होगा जब आस्था, विज्ञान और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। रविवार, 7 सितंबर की रात आकाश में वर्ष का अंतिम और सबसे लंबा खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। विशेष बात यह है कि इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत भी हो रही है, जब संपूर्ण भारतवर्ष में लोग अपने पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करेंगे। मारुति सुजुकी लेकर आई नई Victoris: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और एडवांस ADAS फीचर्स से लैस… जानें डिटेल्स जहाँ एक ओर चंद्रग्रहण का रहस्यमयी दृश्य आसमान को रक्तवर्णी कर देगा, वहीं दूसरी ओर घर-घर में श्रद्धा, तर्पण…

Read More

रायपुर, 06 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एग्री स्टैक पोर्टल की खामियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि अधूरे रिकॉर्ड और तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को पंजीयन कराने में भारी परेशानी हो रही है, जिससे वे समर्थन मूल्य पर धान बेचने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार बिना समुचित तैयारी के जबरिया पंजीयन थोप रही है। भुइंया-ऐप में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों, लंबित नामांतरण, सीमांकन और विभागों के बीच तालमेल की कमी के…

Read More

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय जशपुर में पैगम्बर मोहम्मद स. अ. व. की जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अंजुमन इस्लामियां के तत्वाधान में महबूब अंसारी सदर अंजुमन इस्लामियां की सदारत में निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल रहे। अंजुमन इस्लामियां के सदर महबूब अंसारी के साथ ही अंजुमन इस्लामियां के नौजवानों ने मिलकर जुलूस की तैयारी की और उसे सफल बनाया। सरकार की आमद मरहबा, मक्की की आमद, मदनी की आमद मरहबा की सदाओं से जुलूस गूंजता रहा। बच्चों में दिखा खास उत्साह 3 साल से लेकर 10 साल के बच्चों में अपने…

Read More

गुमला (झारखंड), 6 सितंबर। झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो मासूम जिंदगियों को झकझोर कर रख दिया। एनएच-23 पर नवाटोली नहर के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मदरसे से लौट रहे दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र गुमला के हटू स्थित मदरसे में पढ़ाई करते थे और शनिवार को अपने गांव सुपा लौट रहे थे। जैसे ही वे नवाटोली नहर के पास हाईवे पार कर…

Read More