Author: Faizan Ashraf
जशपुरनगर 20 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस अपने निज निवास बगिया से जशपुर जिले की अभिनव शैक्षणिक पहल ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। फरसाबहार विकासखंड में सफल पायलट परियोजना के रूप में संचालित इस कार्यक्रम को अब जिले के सभी विकासखंडों में विस्तार दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की आधारभूत गणितीय दक्षताओं को मजबूत बनाना तथा सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक, पालक और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जश लर्न प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी गणितीय क्षमता में वृद्धि किए…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक सुधार किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए नई चयन नियमावली लागू कर दी है। अब इन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था अपनाई जाएगी। अब एक ही परीक्षा से मिलेगी नौकरी नई व्यवस्था के तहत, राज्य के विभिन्न विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को सात अलग-अलग समूहों (समूह-1 से समूह-7) में वर्गीकृत किया गया है।…
जशपुरनगर, 20 जून 2026/ प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल के रोपण एवं प्रसार का कार्य संपादित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 19 जून को बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने जशपुर वनमण्डल को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वनमण्डल की ओर से यह प्रमाण-पत्र…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जुर्माने के नियमों में बदलाव किया है। करीब 13 साल बाद किए गए इस बदलाव के तहत बिना टिकट यात्रा करने और रेलवे परिसर में अनुशासन तोड़ने पर अब यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा। ये नए नियम आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर अब यात्री को किराए के साथ 500 रुपये…
रायपुर। अभनपुर के मंगल भवन में कांग्रेस के 10 दिवसीय आवासीय ‘DCC संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 29 जून तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण शिविर में कल 21 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होंगे और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती का पाठ पढ़ाएंगे। AICC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी कल दोपहर 2:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे सड़क मार्ग द्वारा अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे तक वे जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस…
छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ पंजीयन क्रमांक 122202435951 के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने बयान जारी करके कहा कि नये शिक्षा सत्र में सिर्फ 03 दिन हुए है और स्कूल शिक्षा विभाग के नये नये आदेश एवं अव्यवहारिक दृष्टिकोण से पुरे छत्तीसगढ़ के शिक्षक परेशान है, जहां पढाई और प्रवेश की चर्चा हाेनी चाहिए वहां पर शिक्षकाे की उपस्थिति, आनलाइन कार्य, नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या से शिक्षक काे परेशान किया जा रहा है, नये आदेश में लाेक शिक्षण संचालनालय ने वीएसके एप मे उपस्थिति नही हाेने पर जून माह का वेतन राेकने का निर्देश जारी…
प्रदेश के कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान विकल्प चुनने 9 जुलाई तक समय रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य राज्य के 23 जिलों में 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यह अभियान बस्तर संभाग में बेहद सफल रही ‘नियद नेल्लानार’ योजना का विस्तार है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच है कि शासन की योजनाओं के लिए नागरिकों…
रायपुर जगदलपुर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया गया है। पारदर्शिता लाने और राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग ने अब राशन वितरण के लिए ‘बायोमैट्रिक सत्यापन’ को अनिवार्य कर दिया है। क्या है नई व्यवस्था? नई व्यवस्था के तहत, राशन की दुकान पर आने वाले हितग्राहियों को मशीन पर अपना फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके बिना राशन मिलना अब संभव नहीं होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब तक प्रचलित ‘मोबाइल ओटीपी’ आधारित…
रायपुर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के वेतन नियमों में एक बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने लगभग 4.7 लाख कर्मचारियों को ‘क्रमोन्नति वेतनमान’ और ‘समयमान वेतनमान’ में से किसी एक को चुनने का अवसर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक नियुक्त सभी कर्मचारी इस चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। इन कर्मचारियों को 9 जुलाई 2026 तक अपना विकल्प प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना विकल्प नहीं चुनता है, तो उसे स्वतः ही क्रमोन्नति योजना के अंतर्गत माना…
**रायपुर:** छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, जशपुर ,सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार,…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
