Author: Faizan Ashraf
उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा:- अंबिकापुर बतौली 17 जून को बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेदम में बुधवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी मंगेतर से मिलने जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जिंदगी की डोर हमेशा के लिए तोड़ दी। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन बोर्जे (20 वर्ष) पिता नरेश बोर्जे, निवासी केदमा गुफा, उदयपुर, दरिमा क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार शाम खाना…
रायपुर, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है। राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य…
सोनहत (कोरिया): जिले में रेत के कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई अब जानलेवा हो चुकी है। सोनहत तहसील के ग्राम कटगोड़ी-नवगई के पास मंगलवार रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रेत विवाद के चलते भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को टिपर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। सुनियोजित साजिश का खुलासा प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। भरत…
रायपुर/16 जून 2026। राजीव भवन में पत्रकारवार्ता लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिजली बिल के दाम में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार, कांग्रेस बिजली के दाम पांचवी बार बढ़ाये जाने का विरोध करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया कि बिजली के दाम बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस आंदोलन करेगी। 17 जून को प्रदेश के सभी जिलो में बिजली दफ्तर का घेराव कांग्रेस करेगी तथा मुख्यमंत्री जो कि बिजली मंत्री है उनका पुतला दहन किया जायेगा। 18 जून को जिला सभी जिलो में पत्रकार वार्ता…
नई दिल्ली। देश में खांसी की दवाइयों (कफ सीरप) की गुणवत्ता, सुरक्षा और उनके जिम्मेदार वितरण को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद कड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना जीएसआर 927 (ई) के माध्यम से ‘औषधि नियम, 1945’ में एक बड़ा संशोधन अधिसूचित किया है। भारत के राजपत्र असाधारण में प्रकाशित इस नए संशोधन के तहत औषधि नियमों की अनुसूची ‘के’ (Schedule K) के क्रमांक 13, प्रविष्टि 7 के अंतर्गत “दवाओं का वर्ग” शीर्षक से “सीरप” शब्द को पूरी तरह से हटा दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई और अनुशासन का माहौल पूरी तरह बदलने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक नया और कड़ा एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत अब कॉलेजों में सिर्फ नाम के लिए दाखिला लेकर गायब रहने वाले छात्रों पर सख्ती बरती जाएगी। नए नियमों के मुताबिक, अब यदि किसी छात्र की उपस्थिति प्रत्येक विषय में न्यूनतम 75 प्रतिशत से कम होती है, तो उन्हें केवल चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि इसकी सीधी जानकारी उनके अभिभावकों तक पहुंचाई जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य कॉलेजों में शैक्षणिक…
रायपुर, 16 जून 2026/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास, पंचायतों की वित्तीय स्थिति, आवास योजनाओं, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय विकास कार्यों जैसे जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा की जाएगी। *आवास हेतु पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची होगी तैयार* ग्राम सभा में विशेष रूप से…
**जांजगीर-चांपा/रायपुर।** शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए अनिवार्य किए गए ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (वीएसके) ऐप के लागू होते ही प्रदेशभर में व्यापक असंतोष देखने को मिल रहा है। ऐप के संचालन के पहले ही दिन तकनीकी समस्याओं के कारण हजारों शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके, जिससे उनके वेतन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमजोर इंटरनेट नेटवर्क, सर्वर डाउन रहने तथा ऐप की तकनीकी खामियों के चलते शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई शिक्षकों ने फेस रिकॉग्निशन और…
जशपुर नगर। बैंक ऑफ बड़ौदा, बिलासपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार यादव ने आज जशपुर नगर शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और शाखा की उपलब्धियों व चुनौतियों की समीक्षा की। निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने शाखा की कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को तत्काल प्रभाव से दूर करने के कड़े निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस बात पर जोर दिया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली और त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार, 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से सूने पड़े प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में एक बार फिर बच्चों की किलकारियां और चहल-पहल लौट आई है। नए सत्र के पहले दिन राज्यभर के स्कूलों में ‘प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसके तहत स्कूल पहुंचे नए और पुराने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करने और उन्हें पढ़ाई के अनुकूल माहौल देने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रेरक गतिविधियां…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
