8th Pay Commission Update: OPS पर फिर गरमाई बहस, गजट नोटिफिकेशन के बाद कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग
जगदलपुर:
जिला शिक्षा विभाग ने मंगलवार को एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कार्यालयों में लंबे समय से संलग्न (अटैच) चल रहे प्राचार्य, व्याख्याता शिक्षकों, प्यून और लिपिकों को उनके मूल स्थान (स्कूलों व कार्यालयों) में वापस भेजने का आदेश जारी कर दिया है।
,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तहसीलदार के पास जाति प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार नहीं
बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा मिशन और जिले के विभिन्न विकास खंड कार्यालयों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों का वेतन तो मूल पदों से जारी होता था, लेकिन वे स्कूलों में कार्य करने के बजाय दफ्तरों में जमे हुए थे। इस आदेश के बाद अब स्कूलों में प्यून और लिपिक अपने निर्धारित कार्य संभाल सकेंगे, वहीं प्राचार्य और व्याख्याता भी वापस स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ा सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से अटैच चल रहे 24 कर्मचारियों के अलावा प्राचार्यों सहित दो व्याख्याताओं को भी कार्यालयीन संलग्नता से मुक्त कर दिया गया है। विभाग के इस कड़े एक्शन से शिक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

