रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपरिहार्य कारणों से सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह लिखित परीक्षा पहले 02, 03 और 04 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। आयोग द्वारा परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.in पर अलग से की जाएगी।



