राजनांदगांव,

राजनांदगांव जिले के शिक्षा विभाग में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारकला, वि.ख. डोंगरगढ़ के प्रधान पाठक श्री राजू लाल कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह निलंबन VSK App (विद्या समीक्षा केंद्र ऐप) में उनकी उपस्थिति (Attendance) में भारी अनियमितता के कारण किया गया है।
आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2026 माह की रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चला है कि प्रधान पाठक ने कुल 20 कार्यदिवसों में से केवल 18 दिन उपस्थिति दर्ज कराई (Checked in), लेकिन इनमें से भी केवल 16 दिन ही App पर ‘Check In’ किया। सबसे गंभीर बात यह है कि उनकी Check-in और Check-out की टाइमिंग शालेय अवधि (स्कूल के समय) और निर्धारित समयावधि के बाद की पाई गई। वे शालेय अवधि के बाद ‘Check In’ और उससे पहले ‘Check Out’ कर रहे थे, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
जांच में यह भी पाया गया कि वे बिना पूर्व सूचना और सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित भी रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस कृत्य को उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति अरुचि, घोर लापरवाही, शासन के निर्देशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना है, जो कि कदाचरण की श्रेणी में आता है।
इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि में श्री राजू लाल कौशिक का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
नॉन-वेज शौकीनों को बड़ा झटका: चिकन और अंडा हो सकता है महंगा
इस कार्रवाई से जिले के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों में कड़ा संदेश गया है।



