धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने त्योहारी सीजन में बड़ी राहत दी है। प्रदेश के स्कूलों में दीपावली अवकाश को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अब राज्य के सभी स्कूल 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से इस निर्णय की घोषणा की।
पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर में 6 से 10 नवंबर तक कुल 5 दिनों का दीपावली अवकाश घोषित किया गया था। त्योहार की तैयारियों और सामाजिक आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों और आम नागरिकों की ओर से छुट्टी एक दिन बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जनभावनाओं और प्राप्त ज्ञापनों का संज्ञान लेते हुए शासन ने यह फैसला लिया है।
जशपुर जिले में VB-G RAM G मिशन के तहत संविदा पदों पर बंपर भर्ती , देखें डिटेल…
अब 15 की जगह कुल 16 दिन का रहेगा अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों का कैलेंडर निर्धारित किया गया था। दीपावली की छुट्टी में एक दिन की बढ़ोतरी के बाद अब घोषित अवकाश की कुल अवधि 16 दिन हो गई है।
छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना : पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
संशोधित अवकाश कैलेंडर: कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार आगामी त्योहारों और शीतकाल के दौरान अवकाश की संशोधित स्थिति इस प्रकार रहेगी:
-
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (कुल 5 दिन)
-
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब कुल 6 दिन)
-
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (कुल 5 दिन)
दीपावली अवकाश में बढ़ोतरी का यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।


