छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला: प्रतिनियुक्ति पर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों की पेंशन और उपदान प्रक्रिया का होगा सरलीकरण
जशपुर : कार्यालय जिला पंचायत जशपुर द्वारा ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) के अंतर्गत विभिन्न संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। शासन और आयुक्त, मनरेगा (नवा रायपुर, अटल नगर) से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले एवं जनपद स्तर पर विभिन्न पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


जशपुर रियासत में ऐतिहासिक दशहरा 2026: 27 पीढ़ियों की अटूट परंपरा से होगा आयोजन



DPI ने जारी की व्याख्याताओं की सेवानिवृत्ति सूची, 161 शिक्षक होंगे रिटायर

घर भी, हाईटेक बस स्टैंड भी! कुनकुरी-जशपुर में 225 आवासीय कॉलोनियां, शहर को मिलेगा हाईटेक बस स्टैंड


स्कूलों के मिड-डे मील और आंगनबाड़ियों के पोषण आहार में शामिल होंगे कोदो, कुटकी और रागी

27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक: धान खरीदी की तारीख और व्यवस्था पर लग सकती है मुहर


मिशन कर्मयोगी: छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन का पाठ अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक डेडलाइन तय
1. आवेदन का विवरण
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2026, सायं 5:30 बजे तक।
- आवेदन भेजने का तरीका: उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, छत्तीसगढ़’ के नाम से भेजना होगा। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट: विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, नियम-शर्ते और आवेदन पत्र का प्रारूप जिले की वेबसाइट jashpur.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है।
टिफिन हो या ऑथेंटिक बिरयानी — जशपुर के ‘टेस्ट ऑफ हाउस’ में मिलेगा घर जैसा स्वाद!
2. रिक्त पदों का विवरण और कुल संख्या (कुल 9 पद)
विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 9 रिक्त पद स्वीकृत हैं:
- कंप्यूटर प्रोग्रामर (जिला स्तर): कुल 1 पद (वेतन बैंड: ₹15600-39100, ग्रेड वेतन: ₹5400, समेकित संविदा वेतन: ₹51780)
- कार्यक्रम अधिकारी (जनपद स्तर): कुल 1 पद (वेतन बैंड: ₹9300-34800, ग्रेड वेतन: ₹4400, समेकित संविदा वेतन: ₹39875)
- सहायक प्रोग्रामर (जनपद स्तर): कुल 1 पद (वेतन बैंड: ₹9300-34800, ग्रेड वेतन: ₹4300, समेकित संविदा वेतन: ₹35165)
- लेखपाल (जिला/जनपद स्तर): कुल 6 पद (वेतन बैंड: ₹5200-20200, ग्रेड वेतन: ₹2400, समेकित संविदा वेतन: ₹23350)
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), जिला जशपुर में संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन
3. शैक्षणिक योग्यता एवं चयन का आधार
- कंप्यूटर प्रोग्रामर: प्रथम श्रेणी में बी.ई. (कंप्यूटर साइंस/एम.सी.ए./एम.एस.सी. कंप्यूटर साइंस/बी.ई. आईटी) या समकक्ष। चयन में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों को 70% वेटेज, कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा को 15% वेटेज, डाट नेट/जावा/ओरेकल आदि ज्ञान को 5% और ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य अनुभव को अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे।
- कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में एम.बी.ए./बी.ई./एम.आर.टी.एम. (मास्टर ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) या गणित/भौतिक विषय में स्नातकोत्तर। चयन में शैक्षणिक योग्यता को 70%, प्रायोगिक परीक्षा को 15% और ग्रामीण विकास योजनाओं के अनुभव को अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे।
- सहायक प्रोग्रामर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी)/एम.सी.ए. या बी.ई./बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी) या समकक्ष। चयन में शैक्षणिक योग्यता को 45%, कंप्यूटर व प्रायोगिक परीक्षा को 40% और अनुभव को 15% तक वेटेज मिलेगा।
- लेखपाल: 55% अंकों के साथ बी.कॉम (अ.जा./अ.जाति एवं अ.जा. हेतु द्वितीय श्रेणी में बी.कॉम उत्तीर्ण)। चयन में हायर सेकेंडरी के प्राप्तांकों को 20%, स्नातक योग्यता को 50%, प्रायोगिक परीक्षा को 15% और अनुभव को 15% वेटेज दिया जाएगा।
जशपुर में ग्राम पंचायत सचिव पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
4. आयु सीमा एवं मुख्य नियम-शर्ते
- आयु सीमा: आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को अधिकतम 05 वर्ष की छूट दी जाएगी, किंतु सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
- मूल निवासी: अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके समर्थन में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
- संविदा अवधि: यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी और एक वर्ष के लिए होगी। कार्यक्षमता और व्यवहार के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
- आवेदन के निर्देश: लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से ‘आवेदित पद का नाम’ एवं ‘जाति वर्ग’ लिखा जाना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन निरस्त माना जाएगा। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर प्रत्येक पद हेतु अलग से आवेदन भेजना होगा।


