यूजर्स बोले- शोषण है यह,महिला प्रशंसक ने की आदित्य रॉय कपूर को जबरन किस करने की कोशिश

अक्सर अपने पसंदीदा सितारों को सामने देखकर फैंस का उत्साह चरम पर होता है। कई बार लोग खुशी में आपा खो बैठते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि स्टार्स के लिए यह स्थिति काफी असहज हो जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ भी हुआ। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर के आगामी शो 'द नाइट मैनेजर' की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला प्रशंसक ने एक्टर को जबरन किस करने की कोशिश की। एक्टर काफी असहज हुए और किसी तरह स्थिति संभाली गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। वह सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य रॉय कपूर के गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है। आदित्य रॉय कपूर उन्हें ऐसा करने के लिए इनकार करते हैं। वह किसी तरह स्थिति को संभालते हुए महिला को पीछे करते हैं, इसके बाद महिला दोबारा किस करने की कोशिश करने लगती है। इसके बाद एक्टर खुद महिला से दूरी बनाते हुए नजर आते हैं। महिला वहां से जाने से पहले एक्टर के हाथों पर किस करती है। इस वीडियो पर यूजर्स काफी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग महिला पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान! इस तरह का शोषण सही नहीं है! लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। मुझे भी ये एक्टर पसंद है, लेकिन मैं जबरदस्ती किस नहीं करूंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'हैलो लेडी! कोविड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।' एक यूजर ने लिखा, 'अगर यही किसी पुरुष ने किया होता तो पोस्ट कुछ अलग ही होता।' आपको बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' के जरिए आदित्य रॉय कपूर डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस शो में वह अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शो में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वत चटर्जी और रवि बहल भी अहम रोल में हैं। संदीप मोदी द्वारा निर्देशति 'द नाइट मैनेजर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी से स्ट्रीम होगा।

'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, निर्देशक ने SRK को दिया फिल्म की सफलता का श्रेय

वैलेंटाइंस डे पर कटरीना ने किए चौंकाने वाले खुलासे, फिल्म 'न्यू यॉर्क’ को लेकर कही यह बड़ी बात

11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल

मौत से एक दिन पहले अपने को-स्टार से बात करना चाहती थीं तुनिशा, चंदन के आनंद ने खोले कई राज

राम चरण की एक भूल का पत्नी उपासना ने लिया चुन-चुनकर बदला, दोबारा ऐसी गुस्ताखी नहीं करेंगे अभिनेता

सलमान के 'नय्यो लगदा' गाने के बहाने हिमेश रेशमिया पर निशाना साधते नजर आए केआरके, कही यह बात

'ब्रह्मास्त्र' के बाद स्टार स्टूडियोज का एक और फैमिली एंटरटेनर, शर्मिला टैगोर की धमाकेदार वापसी

पंगा गर्ल कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, इस बात पर एक्टर को कहा 'बेचारा'

'रेत' की तरह बिखर रहा था काम्या का 'अस्तित्व', फिर जिंदगी में आकर शलभ बोले- कहो न प्यार है...
Showing page 14 of 28
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा
