'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, निर्देशक ने SRK को दिया फिल्म की सफलता का श्रेय

admin
Updated At: 15 Feb 2023 at 06:41 PM
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री 'पठान' को लेकर अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने पहले बेशरम रंग पर विवाद के बीच पठान की आलोचना की थी, वह एक बार फिर 'पठान' पर बयान देकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान को श्रेय दिया है, जो सबको चौंका रहा है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में पठान की सफलता को लेकर बड़ा बयान दिया है। निर्देशक के अनुसार सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की सफलता का पूरा-पूरा श्रेय शाहरुख खान को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री पर तंज भी कसा है। विवेक अग्निहोत्री बोले, ' मुझे लगता है पठान के बाद हर कोई वही पुराने सिस्टम को फॉलो करेगा। क्योंकि पठान की सक्सेस ही सफलता है या आज के परिवेश में मैं इसे जीत कहूंगा। यह सदियों पुराने शोषण और नेपोटिज्म वाले सिस्टम पर जीत है।' फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि, 'पठान की सफलता का श्रेय उन लोगों को भी दिया जाना चाहिए, जिन्होंने फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी दी और इसके खिलाफ मूर्खतापूर्ण बयान दिए। फिल्म का प्रचार एक राजनीतिक अभियान में बदल गया था। स्क्रीन पर शाहरुख खान की प्रेसेंस और उनकी फैन फॉलोइंग के कारण पठान बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करने में सफल रही है। जिस तरह से उन्होंने फिल्म की मार्केटिंग की, जिस तरह से उन्होंने इसे अपने कंधों पर लिया कि, ठीक है, यह मेरी फिल्म है और मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं। यह बहुत ही अच्छा है।' 'पठान' अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 950 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जहां यह भारत में जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी, वहीं विदेशी बाजार में इसने भी यह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ ही डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और अन्य भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'पठान' की इस अपार सफलता के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने कहा था कि, 'चार साल जो मेरे पास थे ... वह केवल कोविड की अच्छी और बुरी यादें थीं। मैंने काम नहीं किया। मैं अपने बच्चों के साथ था। मैंने उन्हें बड़े होते देखा। मेरी आखिरी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और लोगों ने कहा था कि मेरी फिल्में अब नहीं चलेंगी। इसलिए, मैंने एक ऑप्शनल करियर के बारे में सोचा इटैलियन खाना बनाया। इन चार दिनों में, मैं अपने पिछले चार सालों को भूल गया हूं। मेरी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।'
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement