होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

'रेत' की तरह बिखर रहा था काम्या का 'अस्तित्व', फिर जिंदगी में आकर शलभ बोले- कहो न प्यार है...

Featured Image

admin

Updated At: 10 Feb 2023 at 05:39 PM

बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट और मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग से 10 फरवरी 2020 में शादी की थी। काम्या को टीवी में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों की वजह से पहचान मिली है। काम्या आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रही हैं। काम्या ने सिर्फ टीवी में ही नहीं ,बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है, लेकिन पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। काम्या को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में 'श्श्श्श...कोई है' से की थी], जिसके बाद वह 'रेत', 'अस्तित्व- एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर', 'मर्यादा- लेकिन कब तक', 'शक्ति' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं।एक्ट्रेस ने फिल्म कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' आदि फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा काम्या पंजाबी 'कॉमेडी सर्कस' के दूसरे सीजन में भी नजर आईं और लोगों को हंसाने में कामयाब रहीं। काम्या 'बिग बॉस 7' का भी हिस्सा रहीं।टीवी में काम करने के दो साल बाद ही एक्ट्रेस ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। साल 2006 में दोनों ने अलग होने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देते हुए साथ रहने का फैसला किया। वहीं, 2009 में काम्या ने एक बेटी का जन्म दिया।हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका और शादी के 10 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बाद काम्या को काफी ट्रोल भी किया गया, जिसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं। इसके बाद काम्या की जिंदगी में शलभ डांग आए। शलभ से काम्या की बात काम के सिलसिले में फोन पर हुई थी।धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी और शलभ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। काम्या शलभ से शादी के लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने सोचने के लिए कुछ समय मांगा। दोनों 10 फरवरी साल 2020 के दिन शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि शलभ ने काम्या से दूसरी शादी है। पहली शादी से शलभ का एक बेटा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement