वर्टिकल स्प्रिंग’, एक जिला, दो दुनिया :कहीं आम,महुआ और सरई की गंध, तो कहीं कोहरे का पहरा ! जानिए क्यों थम जाती है वसंत की रफ्तार………

वर्टिकल स्प्रिंग’, एक जिला, दो दुनिया :कहीं आम,महुआ और सरई की गंध, तो कहीं कोहरे का पहरा ! जानिए क्यों थम जाती है वसंत की रफ्तार………

जशपुर | 8 फ़रवरी 2026 मानवता की सेवा के संकल्प को दोहराते हुए आज बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा संचालित अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के कुल 88 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल थे।

भक्ति का उल्लास: श्रीहरि कीर्तन भवन में गूंजे जयकारे, सजीव झांकी में हुए भगवान नरसिंह के दर्शन

मोहब्बत का ‘देसी वर्जन’: जहाँ सादगी ही सबसे बड़ा श्रृंगार और सरई ही सबसे बड़ा उपहार है
सूर्योदय से पूर्व दवा का विधान
शिविर का शुभारंभ तड़के प्रातः 5:00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्रों पर विधिवत पूजन-आरती के साथ हुआ। मिर्गी की विशेष ‘फकीरी’ दवा को पान के पत्ते पर सूर्योदय से पूर्व देने के विधान के कारण अधिकांश मरीजों को एक दिन पूर्व ही आश्रम बुला लिया गया था। पूजन के पश्चात मरीजों को फकीरी दवा के साथ ट्रस्ट द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।

रामझूलवा ‘: मौन हुई ‘चरर-चरर’ की आवाज़, आधुनिकता की भेंट चढ़ी जतरा मेलों की पुरानी, पहचान,ग्रामीण संस्कृति का एक युग समाप्त

बस्तर में 1.61 करोड़ के इनामी 51 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह

देशभर से पहुंचे पीड़ित
शिविर की ख्याति और औषधियों के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचे थे: जिसमें झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, चतरा, टाटा, डाल्टनगंज, गढ़वा, मनोहरपुर।छत्तीसगढ़ के  रायपुर, दुर्ग, भिलाई, सक्ती, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, चिरमिरी, जांजगीर-चांपा आदि इसमें राज्य  बिहार (भागलपुर), मध्यप्रदेश (सीहोर), ओडिशा (अंगुल, वीरमित्रपुर) और महाराष्ट्र (नागपुर)।
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मे किया गया.

तैयार रखें दस्तावेज: निजी स्कूलों की 25% सीटों पर 16 फरवरी से मिलेगी एंट्री

न मलाई, न पनीर, कुदरत का ‘सुपरफूड’:देशी तड़का, सूप और सुकटी में छिपा है सेहत का खजाना।” आखिर क्यों दीवाने हैं इसके लिए शहर और गाँव ?

विशेष रूप से आमंत्रित वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी ने मरीजों को दवा वितरित की। दवा वितरण के उपरांत वैद्य जी ने औषधि सेवन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और विशेष परहेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’

अब टॉपर्स और शिक्षक करेंगे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण

ट्रस्ट द्वारा जानकारी दी गई कि अगला चिकित्सा शिविर आगामी 10 मई 2026 को इसी स्थान पर आयोजित होगा। मरीजों को निर्देशित किया गया है कि वे दवा हेतु एक दिन पूर्व, यानी 09 मई 2026 की संध्या तक आश्रम परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं।

सूफी संगीत के फलक पर चमकता ‘नन्हा आफताब’: अजमत शाबरी

बिजली उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘ब्लू टिक’ वाली आईडी का होगा उपयोग

शिविर को सफल बनाने में पी.के. श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, प्रशांत सिंह, अनन्त शाहदेव, ऋषभ सिंह, सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, शिवम, अक्षय सिंह, शंकर यादव, ओमप्रकाश यादव और सुशील चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

हिंसा से हुनर का सफर: बस्तर में बंदूक छोड़कर हुनरमंद हुए युवा

18 से कम उम्र में ‘सहमति’ अमान्य और तस्करी अब संगठित अपराध; सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ प्लान

यह शिविर बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से हजारों मिर्गी रोगी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

बदलता भारत: लिंगानुपात 929 पहुँचा, स्कूलों में 80% बेटियाँ और अब दिव्यांगों के घर तक पहुँचेगा न्याय

नागलोक: जहाँ पगडंडियों पर ‘काल’ रेंगता है; जशपुर का ‘ब्लैक डेथ’ कैलेंडर—25 साल, 872 लाशें!

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version