सुबह उठते ही पैर के तलवे में होता है तेज दर्द? जानें प्लांटर फैसिआइटिस के लक्षण और बचाव
जशपुर, 14 अक्टूबर 2026 — जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने महज रुपए के लालच में अपने 9-10 महीने के मासूम बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपए में बेच दिया। कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और मां समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घर भी, हाईटेक बस स्टैंड भी! कुनकुरी-जशपुर में 225 आवासीय कॉलोनियां, शहर को मिलेगा हाईटेक बस स्टैंड
मां यशोदा यादव ने रुपए के लालच में अपने 9-10 माह के बच्चे को मार्च 2026 में बेच दिया था।जशपुर पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है। थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 81 किशोर न्याय अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
-
- सुकरू आलम उर्फ बंगाली (43 वर्ष, निवासी मदनापुर, पश्चिम बंगाल)
- शेख अलविन (52 वर्ष, निवासी मदनापुर, पश्चिम बंगाल)
- यशोदा यादव (29 वर्ष, निवासी बेंदरभदरा, कुनकुरी — बच्चे की मां)
- निर्मला तिर्की (45 वर्ष, निवासी कुनकुरी)
- फुलकुवारी (50 वर्ष, निवासी बेंदरभदरा, कुनकुरी)
अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं आज करेंगी प्रदर्शन: भीख मांगकर जताएंगी विरोध
कैसे हुआ खुलासा:
दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्रार्थिया लक्ष्मी बाई ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सुकरू आलम, जो बाल खरीदने का काम करता था, उसके माध्यम से बच्चे को पश्चिम बंगाल के शेख अलविन को 1 लाख 80 हजार रुपए में बेचा गया था। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद किया। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चंद्रा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।


