छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लावाकेरा पुलिस बैरियर के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन ट्रक आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए। इस दुर्घटना की चपेट में आने से सड़क पार कर रही करीब 18 बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सबसे पहले दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। स्थिति को संभलने का मौका भी नहीं मिला था कि पीछे से आ रहा तीसरा अनियंत्रित ट्रक भी दोनों वाहनों से जा भिड़ा। इस सिलसिलेवार टक्कर के कारण सड़क पर भारी अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सड़क पार कर रहा बकरियों का झुंड तेज रफ्तार ट्रकों की चपेट में आ गया, जिससे लगभग 17 से 18 बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
नए राशन कार्ड के लिए खुला खाद्य विभाग का पोर्टल: दो माह बाद शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन, 40 बिंदुओं पर देनी होगी जानकारी
इस भयंकर दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गंभीर चक्काजाम की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तपकरा तहसीलदार, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और तपकरा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। प्रशासन और पुलिस बल यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुटा हुआ है।
शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का होगा निपटारा: DPI का बड़ा फैसला























