सोगड़ा आश्रम में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को सप्तमी तिथि पर माँ कालरात्रि का पूजन और डोला यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
ब्रह्मनिष्ठालय, सोगडा आश्रम में विधि-विधान के साथ माँ कालरात्रि का पूजन सम्पन्न होगा।सायं 06:30 बजे के बाद माँ भगवती को एक विशेष रूप से सुसज्जित डोले में विराजमान कर पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कीर्तन-भजन और जयकारों के साथ आश्रम में डोला निकाला जाएगा.
डोला भगवती मंदिर से चलकर आश्रम की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर वापस लौटेगा, जहाँ विशेष पूजन और आरती की जाएगी।: सप्तमी कालरात्रि के इस विशेष अवसर पर भगवती का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।


