जशपुर, 11 सितंबर 2026 / कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। पूर्व में जारी 09.11.2026 दिन सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित किया गया है। अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नवाखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर जशपुर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।
























