रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। खराब मौसम और बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानियों के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने दो दिनों के अवकाश की घोषणा की है।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान
लगातार बारिश के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका और स्कूलों तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा इस समय सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
जिला कलेक्टरों को जारी होंगे निर्देश
इस संबंध में शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को आधिकारिक आदेश भेजा जा रहा है। कलेक्टर स्थानीय मौसम की स्थिति और हालात का आकलन कर अपने-अपने जिलों में दो दिनों के अवकाश के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करेंगे, ताकि स्थिति के अनुसार तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।


