छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्तियां
जशपुर: जशपुरजशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लगभग पौने दो लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश तेजी से जारी है।
स्मृति इरानी का छत्तीसगढ़ दौरा: कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प
क्या है पूरा मामला?
घटना इसी साल की शुरुआत की है, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी गजानंद चौहान (निवासी शांतिनगर, तिलडेगा, थाना पत्थलगांव) ने 3 अगस्त 2026 को दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, वर्ष 2025 में उसे पैसों (लोन) की आवश्यकता थी। इसी दौरान भिलाई निवासी चंद्रमणि देवदास ने उसे फोन किया और खुद को ‘सोमी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड’ का कर्मचारी बताया।
आरोपी ने प्रार्थी को विश्वास दिलाया कि उसके 10 लाख रुपये के लोन की फाइल उसके पास आई है। लोन पास कराने के एवज में उसने कंपनी में ‘सिक्योरिटी मनी’ (सुरक्षा निधि) जमा करने के नाम पर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में कुल 1,93,000 रुपये ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से ठग लिए और रकम मिलने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे।
दिवाली पर बसों का किराया देखकर उड़ेंगे होश! रायपुर-जशपुर के सफर में ₹9,029 तक वसूली, फ्लाइट की तरह बदल रहे रेट
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
प्रार्थी की शिकायत पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पत्थलगांव पुलिस ने बैंक खातों के ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सुरागकशी की। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि मुख्य आरोपी भिलाई में छिपा हुआ है। तत्काल एक विशेष पुलिस टीम को भिलाई रवाना किया गया, जहां से पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रमणि देवदास (उम्र 33 वर्ष, निवासी भिलाई-3, जिला दुर्ग) को धर दबोचा।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ठगी की इस रकम को उसने अन्य लोगों के बैंक खातों के जरिए निकालकर अपने घरेलू कार्यों में खर्च कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया लागू
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस ठगी के रैकेट में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई और शातिर आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, प्रधान आरक्षक चंद्रविजय पैंकरा और आरक्षक देवसिंह की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


