जशपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने और देश की एकता, अखंडता व राष्ट्रभक्ति के संदेश को बढ़ावा देने के लिए जशपुर पुलिस विभाग की ओर से एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत जिले के लगभग 50 लोगों का एक दल गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुआ है।
Transfer : CG स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य से लेकर भृत्य तक का हुआ स्थानांतरण देखें लिस्ट
धान बेचने के लिए सोसायटियों के चक्कर से मुक्ति: ‘तुंहर टोकन’ ऐप से घर बैठे मिलेगा 24×7 ऑनलाइन टोकन, शेष रकबा भी नहीं होगा लैप्स
फ्लिपकार्ट की ‘Big Bang Diwali Sale’ शुरू , बंपर छूट, बैंक ऑफर्स के साथ 80% तक बचत का मौका

बुधवार सुबह जशपुर के रंजीता स्टेडियम में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री लाल उमेद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को गुजरात के लिए रवाना किया। इस विशेष यात्रा को लेकर दल के सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला।

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का करेंगे अवलोकन गुजरात के एकता नगर पहुंचने पर यह दल दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दीदार करेगा। इसके साथ ही, दल के सदस्य राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य और भव्य आयोजन में भी सम्मिलित होंगे, जिससे उन्हें देश की एकता और अखंडता के गौरवशाली इतिहास को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।
1 नवंबर से ठप हो सकता है मिड-डे मील: 5-6 महीने से राशि बकाया

इस पहल का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देश के प्रति समर्पण, भाईचारा और राष्ट्रीयता की भावना को और अधिक मजबूत करना है।


