100 करोड़ का आलीशान घर और महंगी गाड़ियां, ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति जानकर चकरा जाएगा सिर

admin
Updated At: 10 Jan 2023 at 06:59 PM
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन मोस्ट अट्रैक्टिव मैन की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता बॉलीवुड में अपने लुक और डांस के लिए बहुत मशहूर हैं। ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कहो ना प्यार से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके अलावा अभिनेता ने सुपर 30, क्रिश जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। ऋतिक ने एक वक्त पर अपने पिता राकेश रोशन के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन कुल 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता एक फिल्म के लिए कम से कम 35 से 70 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। साथ ही वे प्रचार प्रसार के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।अभिनेता ऋतिक रोशन का घर बॉलीवुड कलाकारों में फेमस घरों में से एक है। अभिनेता का घर मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर है। उनका घर 38,000 स्क्वायर फीट में बना है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। ऋतिक के इस आलीशान घर में 10 से ज्यादा कारों की पार्किंग की जगह है। अभिनेता लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास 10 से भी ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। अभिनेता के पास रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरिज 2 है। जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और पोर्श जैसे ब्रांड्स की गाड़ियां भी मौजूद हैं। अभिनेता महंगी गाड़ियों के साथ साथ लग्जीरियस घड़ियों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके पास घड़ियों का भी बेहतरीन कलेक्शन हैं। जैसा कि अभिनेता अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इसलिए वह हमेशा स्टाइल में नजर भी आते हैं। अभिनेता के पास घड़ियों में रोलेक्स सबमरीनेर डेट जैसी घड़ियां है। जिसकी कीमत 7.5 लाख है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपने घड़ियों के कलेक्शन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह कार्टियर, राडो, और जेज़ेर लुकूल्टर जैसे ब्रांड्स की घड़ियां रखते हैं। 48 साल के अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देते हैं। वे बॉलीवुड में सबसे फीट सेलिब्रिटीज में से जाने जाते हैं। वहीं अभिनेता ने साल 2013 में अपना ब्रांड लॉन्च किया था। यह ब्रांड फिटनेस एक्सेसरीज, फुटवियर और कपड़े आदि चीजों को बनाती है। इस ब्रांड की मौजूदा नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement