होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ips Officer transferCop Kills CopBiharDeepak baijInterstate bus survisInterstate

JEE Mains में जशपुर का जलवा!: : 15 छात्रों ने रच दिया सफलता का संकल्प

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 20 Apr 2025 at 05:00 PM

जशपुरनगर | शिक्षा संवाददाता

जिला प्रशासन जशपुर के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, समर्पण और सही मार्गदर्शन से सफलता निश्चित है। अप्रैल 2025 में आयोजित जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में जिले के 15 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि मद से संकल्प शिक्षण संस्थान का संचालन हो रहा है।

---

जिन विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई –

संकल्प जशपुर से –

अनुज कुमार राम (92.16 परसेंटाइल)

जितेंद्र यादव (81.24)

रितु

निर्मल केरकेट्टा

स्वजल भगत

विजय पैंकरा

पुनेश्वर राम

रुचिका रूथ केरकेट्टा

संकल्प कुनकुरी से –

रोशन दीप लकड़ा (90.22)

नितेश सिंह (86.51)

अनीशा एक्का

श्लेश विजय पैंकरा

आयुष पाल मिंज

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से –

ओम सागर नारंगे

नेहा गुप्ता

इनके अलावा, क्रैश कोर्स में भाग लेने वाले 03 अन्य विद्यार्थियों ने भी सफलता हासिल की है।

---

अब लक्ष्य – JEE Advanced!

सभी सफल विद्यार्थी अब JEE Advanced की तैयारी करेंगे, जिसकी परीक्षा 18 मई को प्रस्तावित है।

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि क्वालीफाई छात्रों को एडवांस की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। सभी विद्यार्थियों के लिए दो बार मॉक टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

इस सफलता पर जिले के प्रशासनिक व शैक्षिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है।

कलेक्टर रोहित व्यास, सीईओ अभिषेक कुमार, प्रभारी शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, डीईओ प्रमोद भटनागर, संकल्प कुनकुरी प्राचार्य वाय आर कैवर्त, संजीव शर्मा (यशस्वी) सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement