हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा विकास के नाम पर नहीं , झूठे प्रचार के दम पर जीता उपचुनाव

admin
Updated At: 09 Dec 2022 at 07:42 PM
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव की प्रतिक्रिया आ गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि यह कांग्रेस की अनैतिक जीत है। नैतिक तौर पर कांग्रेस हार गई है। कांग्रेस ने चरित्र हत्या और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उपचुनाव तो जीत लिया। लेकिन स्पष्ट हो गया कि आदिवासी समाज अब कांग्रेस का साथ छोड़ता जा रहा है। आदिवासी समाज ने कांग्रेस का दावा खोखला साबित कर दिया है। चुनाव में भाजपा और निर्दलीय आदिवासी प्रत्याशी को जितने वोट मिले उतने वोट कांग्रेस प्राप्त नहीं कर पाई। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के विकास के दावों में सच्चाई नहीं है।
https://admin.cgnow.in/effect-of-news-of-cg-now-change-in-operating-time-of-schools-in-view-of-increasing-cold/
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी आरक्षण के नाम पर भ्रमित करने के बाद भी आदिवासी समाज का भरोसा नहीं जीत पाई। कांग्रेस की चारित्रिक हार तो प्रचार के दौरान ही हो गई थी। यह कांग्रेस की नहीं विशुद्ध सहानुभूति और कांग्रेस के अलोकतांत्रिक हथकंडों की जीत है। कांग्रेस ने प्रशासनिक अनैतिकता से आदिवासियों का हक छीना है।
https://admin.cgnow.in/free-treatment-of-more-than-35-lakh-people-so-far-under-the-chief-ministers-urban-slum-health-scheme/
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को जो जन आशीर्वाद प्राप्त हुआ, वह कांग्रेस की निम्न मानसिकता पर करारा प्रहार है। पिछला चुनाव मनोज मंडावी जितने वोट से जीते थे, 4 साल में कांग्रेस की तथाकथित विकास गाथा के बावजूद अंतर बढ़ने के बजाय घट गया है, जो इसका प्रमाण है कि कांग्रेस ने षड्यंत्र करके जनादेश का हरण किया है। कांग्रेस ने काम के नाम पर नहीं, षड्यंत्र, सहानुभूति और सत्ता के दुरुपयोग के दम पर उपचुनाव जीता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement