तीन साल बाद रिया चक्रवर्ती ने रोडीज 19 की शूटिंग से किया कमबैक वीडियो पोस्ट कर हुईं इमोशनल

admin
Updated At: 14 Apr 2023 at 05:16 PM
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 3 साल बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने 'एमटीवी रोडीज 19' के साथ पर्दे दोबारा वापसी कर रही हैं। उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। गुरुवार को एक्ट्रेस ने सेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वैनिटी वैन में मेकअप करती नजर आ रही हैं। रियलिटी शो में रिया बतौर गैंग लीडर नजर आएंगी, इस बात की जानकारी रिया ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।वीडियो में उनसे सवाल किया जाता है- ‘रिया आप सेट पर आकर कैसा महसूस कर रही हैं?’
इस पर वो उन्होंने कहा- ‘मैंने तीन साल से कोई शूट नहीं किया है। ये वैनिटी वैन मुझे बिल्कुल नया सा महसूस हो रहा है। हेयर स्टाइल और मेकअप किया जा रहा है। अजीब बात है 3 साल पहले जब मैंने शूटिंग की थी, तो भी यही वैनिटी वैन और यही सेट था। तीन साल बाद मैं फिर यहां वापस आ गई हूं। इस दुनिया के अजीब तरीके हैं। बेहद खुश और उत्साहित हूं, मेरा स्वागत है।’वीडियो शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा- ‘यह एक लंबे समय का इंतजार था। सेट पर वापस आना, काम पर वापस आने में बेहद खुशी हुई है, जिसे मैं बयां नहीं कर सकती। दिल से सभी को शुक्रिया, शो में जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। समय कठिन रहा, लेकिन आपका प्यार सच्चा है। इस मौके पर मेरी आंखों से खुशी के आंसू बह रहे हैं।’रिया के इस पोस्ट पर फैंस हौसला बढ़ाते हुए उनका वेलकम कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हमें आप पर बहुत गर्व है। आप उन सभी के लिए प्रेरणा हैं जो अपने राक्षसों से लड़ रहे हैं। आप यहां और ऊंची उड़ान भरें। दूसरे फैन ने लिखा- नई शुरुआत के लिए आपको ऑल द बेस्ट। तीसरे फैन ने लिखा- आपको बहुत सारी ताकत मिले, अपने हेटर्स को इग्नोर कीजिएगा।बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने वीडियो शेयर करते हुए अपने कमबैक की अनाउंसमेंट की थी, जिस पर सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह ने बिना किसी का नाम लिए प्रोमो पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था।उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘तुम क्यों डरोगी ? तुम वैश्या थी, हो और रहोगी! सवाल तो ये है कि तुम्हारे साथ और कौन लोग हैं ? कोई सत्ताधारी ही तुम्हें इतनी हिम्मत दे सकता है। सुशांत सिंह राजपूत के केस में देरी होने के लिए कौन जिम्मेदार है ?’रिया ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कहती हैं- ‘आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी, डर जाउंगी। अब डरने की बारी किसी और की है।’कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ‘संभल के रहना है या डर के ? जो भी हो, इगनोर नहीं कर पाएगा! एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड के ऑडिशन के लिए तैयार हो जाएं।’
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement