अम्बिकापुर : *पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*

admin
Updated At: 22 Sep 2022 at 03:09 AM
जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं वर्ल्ड विज़न इंडिया छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यह पोषण जागरूकता रथ पौष्टिक आहार के लिए लोगो को जागरूक करेगी।
पोषण जागरूकता रथ में वीडियो के माध्यम से लोगों को सही पोषण देश रोशन की तर्ज पर पौष्टिक आहार खाने के लिए जागरूक किया जाएगा। लोगों को पोषण के 5 सूत्र में पहले 1000 दिन में मां और बच्चे के सही पोषण के साथ खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके साथ पौष्टिक आहार, एनीमिया और डायरिया से रोकथाम हेतु उचित आहार का सेवन तथा स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात की गई है।
ज्ञातव्य है कि 1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमे विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में पोषण जागरूकता रथ बुधवार को अम्बिकापुर नगर निगम के विभिन्न वार्ड में भ्रमण के तत्पश्चात जिले के सभी विकासखंडों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, यूनिसेफ के डीएमसी ममता चौहान, वर्ल्ड विजन इंडिया के सुखनंदन, परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement