होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

चीन-रूस के खतरे के बीच व्हाइट हाउस ने बताया 2023 का प्लान, कहा- रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगा अमेरिका

Featured Image

admin

Updated At: 04 Jan 2023 at 04:21 PM

रूस और चीन के खतरे के बीच अमेरिका ने 2023 के लिए अपनी कूटनीति को साफ कर दिया है। मंगलवार को व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका दीर्घकाल के लिए अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करना जारी रखेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक निर्णायक दशक है और हम इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि हम किस तरह से अपने समय की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए विविध गठबंधनों का निर्माण करते हुए आगे बढ़ते हैं। जीन पियरे ने कहा कि 2022 में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व और प्रशांत द्वीप के समूह के नेताओं की मेजबानी की और उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बाइडन ने इतने सारे नेताओं से मुलाकात केवल एक साल में ही की है। इसके अलावा उन्होंने जी7, जी20 और नाटो शिखर सम्मेलन जैसी महत्वपूर्ण बैठकों में भी भाग लिया है।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया कि इस वर्ष अमेरिका लंबे समय के लिए अपनी सामरिक स्थिति को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, अमेरिका घरेलू शक्ति के स्रोतों में महत्वपूर्ण निवेश करेगा। वह यूरोप व दुनिया में आक्रामकता के खिलाफ खड़ा रहेगा और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए यूक्रेन के साथ खड़ा होगा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सिद्धांत पर काम करेगा। उन्होंने कहा, अमेरिकियों की अपने घर और दुनिया भर में रक्षा के लिए के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और खाद्य सुरक्षा पर दुनिया भर में लचीला गठबंधन बनाने पर काम करेगा।रूस-यूक्रेन जंग पर एक सवाल के जवाब में जीन पियरे ने कहा कि अमेरिका जंग के मैदान में यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा, जिससे जब दोनों देश बातचीत की टेबल पर हों, तो यूक्रेन मजबूत स्थिति में हो।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement