ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना को मिली जीत, इंग्लैंड के बाद भारत ने भी हासिल किए तीन अंक

admin
Updated At: 14 Jan 2023 at 08:00 PM
हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत शुक्रवार (13 जनवरी) को हुई। पूल ए में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया। दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हो गए। ऑस्ट्रेलिया बेहतर गोल अंतर से शीर्ष पर है। पूल में अर्जेंटीना दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे और फ्रांस चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, पूल बी में इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 और मेजबान भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। पूल में इंग्लैंड बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर है। भारत दूसरे, स्पेन तीसरे और वेल्स चौथे पायदान पर है। 2016 के रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना ने विश्वकप का आगाज जीत से जरूर किया, लेकिन विश्व नंबर 14 दक्षिण अफ्रीका को हराने में उसके पसीने छूट गए। अर्जेंटीना 42वें मिनट में कैसेला माइको के एकमात्र गोल की बदौलत 1-0 से जीता। आधे समय तक दोनों टीमें गोलरहित थीं। अंतिम क्वार्टर में द. अफ्रीका ने बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीनी रक्षकों ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। अर्जेंटीना 16 जनवरी को ऑस्टे्रलिया से भिड़ेगा और द. अफ्रीका का मुकाबला फ्रांस से होगा। चिली के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम लगातार आक्रामक खेल दिख रही है। उसने 18वें मिनट में अपनी बढ़त को और ज्यादा बढ़ा दिया है। हीहा सैम ने शानदार गोल कर न्यूजीलैंड को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड ने चिली के खिलाफ शानदार अंदाज में शुरुआत की है। उसने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग दिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल नौवें मिनट में लेन सैम ने किया। वहीं, 11वें मिनट में हीहा सैम ने दूसरा गोल दाग दिया। कीवी टीम अब मैच में 2-0 से आगे है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement