ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तारीफ, बोले- भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाएगी

admin
Updated At: 01 Mar 2023 at 10:05 PM
चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जमकर प्रशंसा की है। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बनने के रास्ते पर ले जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर 28 फरवरी से तीन मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वह दोनों देशों के बीच संस्थागत साझेदारी और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा से संबंधित ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में करीब 10 समझौतों को हस्ताक्षरित किया जाना है। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीवेंकटेश्वर कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी (NEP) एक ऐसी पॉलिसी है जो राष्ट्र में बदलाव लाने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह भारत में बदलाव लाएगी और देश की युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाएगी। नई शिक्षा नीति और कौशल युक्त युवा पीढ़ी देश को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बनने के रास्ते पर ले जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रोत्साहन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश और भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त भी उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री क्लेयर ने अपनी यात्रा के उद्देश्यों के बारे में उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को दोनों देशों की विश्वविद्यालय की डिग्री की पारस्परिक मान्यता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे ताकि एक देश में पढ़ रहे छात्रों के लिए दूसरे देश में अपनी डिग्री के आधार पर नौकरी प्राप्त करना आसान हो सके।उन्होंने कहा कि भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के बीच 10 समझौते होंगे जो एक शानदार साझेदारी बनाने में मदद करेंगे। वर्तमान में, ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम पाठ्यक्रम प्रदान करने से आगे, परिसर स्थापित करने की ओर बढ़ रहे हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement