होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

भारत जोड़ो यात्रा: छत्तीसगढ़ की मिट्टी, सात नदियों का जल लेकर MP जाएंगे कांग्रेसी, कहा- देंगे प्रेम का संदेश

Featured Image

admin

Updated At: 25 Nov 2022 at 03:08 AM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आई है। ऐसे में यहां के कांग्रेस नेता प्रदेश से जुड़े राज्यों में लगातार यात्रा में शामिल होते रहे हैं। अब यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। ऐसे में प्रदेश पीसीसी चीफ यहां कि मिट्टी और जल लेकर यात्रा में जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की मिट्टी और नदियों का जल लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। इसमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि वे अपने साथ प्रदेश की मिट्टी और सात नदियों का जल भी लेकर जाएंगे। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जिस तरह सारी नदियां अंत में समुद्र में मिल जाती हैं। उसी तरह राहुल गांधी भी पूरे देश को एकजुट कर प्रेम का संदेश दे रहे हैं। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ नहीं आ रहे तो यहां की मिट्टी और जल उनके इस संदेश को बढ़ाने उन तक ले जा रहे हैं। https://admin.cgnow.in/rahul-gandhi-said-that-bjp-has-created-an-atmosphere-of-hatred-fear-and-violence-in-the-country/ दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 26 और 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचेगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित 334 यात्री इसमें शामिल होंगे। वे अपने साथ छत्तीसगढ़ की मिट्टी और सात नदियों अरपा, पैरी, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ, हसदेव और सोदूर का जल लेकर भी जाएंगे। इस दौरान इस मिट्टी और जल का इस्तेमाल पौधरोपण के लिए किया जाएगा। नेताओं का कहना है कि इसे राहुल गांधी से कराएंगे। https://admin.cgnow.in/bhupesh-cabinet-meeting-approval-of-reservation-amendment-bill-will-also-get-benefit-on-admission-in-educational-institutions/ एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश पहुंची है यात्रा भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले ही बुधवार के मध्य प्रदेश पहुंची है। राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने सुबह करीब 7 बजे बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। इसे पैदल तय नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि, हम मध्य प्रदेश आ गए हैं और 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं। यह यात्रा देश में फैलाए जा रहे नफरत और हिंसा के खिलाफ है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement