होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

तीरंदाजी प्रतियोगिता में भूमि ने जीता स्वर्ण पदक, एक ही क्लिक में पढ़ें शहर की सभी प्रमुख खेल की खबरें

Featured Image

admin

Updated At: 06 Jan 2023 at 07:43 PM

प्रयागराज में चल रही 66वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की भूमि सम्राट ने निशाना साधकर शहर को स्वर्ण पदक दिया है। प्रतियोगिता में 13 मंडलों के करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शहर के 16 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें पहली उपलब्धि भूमि को मिली है। पनकी निवासी दुर्गेश कुमार राव सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बड़ी बेटी स्नेहिल व बेटा शार्दुल क्रिकेटर है। छोटी बेटी भूमि ने प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में रिकर्व राउंड की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। उन्होंने 720 में 569 अंक प्राप्त किए। पिता दुर्गेश ने बताया कि भूमि ने 2018 में तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया था। चार माह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर वाराणसी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रजत पदक जीता। इसके बाद 2018 में ही आंध्र प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की। वहीं, 2022 में फिर आंध्र प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 13वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि भूमि अब आठ व नौ जनवरी को आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही हैं। इस उपलब्धि पर कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मोहित दुबे, अभिषेक कुमार, वैभव गौड़ ने भूमि को बधाई दी है।शरद कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को प्रिंस क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग को पांच विकेट से हरा दिया। कानपुर साउथ मैदान किदवईनगर में गोल्डन स्पोर्टिंग की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए। प्रिंस क्लब की टीम ने 28.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में गुरुवार को आशुतोष यादव की गेंदबाजी की बदौलत बीसीए की टीम 158 रनों से जीत गई। चित्रा मैदान पर बीसीए की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 266 रन बनाए। खेरापति क्लब की पूरी टीम 17.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। बीसीए के गेंदबाज आशुतोष यादव ने चार, रामरतन ने तीन, प्रखर यादव ने दो विकेट लिए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से गुरुवार को अंडर-14 सेलेक्शन मैच खेला गया। मैच कमला क्लब व ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए। इनमें अलग-अलग जिलों से 80 खिलाड़ी शामिल हुए। पांच टीमें बनाकर मैच कराए गए। मैच 11 जनवरी तक चलेंगे। खिलाड़ियों की क्षमता को परखने के लिए 50-50 ओवर के मैच कराए गए। सभी खिलाड़ियों को लक्ष्य देकर मैदान में उतारा गया। चयन समिति के चेयरमैन अमरीश गौतम, सदस्य सुरेंद्र चौहान, उत्कर्ष चंद्रा, ललित वर्मा, असलम खिलाड़ियों की बारीकियों को परख रहे हैं। जो खिलाड़ी प्रदर्शन में खरा उतरेगा, उसे आगे खेलने का मौका मिलेगा। सुबह के सत्र में फिजियो की देखरेख में सभी ने एक्सरसाइज की। ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिवस (ब्रेज दिवस) पर गुरुवार को कानपुर अंध विद्यालय नेहरूनगर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्रेल रीडिंग, ब्रेल राइटिंग, संगीत आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग व सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुर्वेद सीएमओ डॉ. ब्रजेश कटियार, प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, सैयद फारूक अली, सुरेश चंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रवि कुमार बाजपेई, वीरेंद्र कुमार दुबे, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement